Advertisment

Rampur News: महानवमी पर कन्या पूजन के बाद साधकों ने पूर्ण किया शारदीय नवरात्र का उपवास, भंडारे भी आयोजित

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मंदिरों और घरों में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। कन्या पूजन किया गया। श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में पूर्णाहुति हवन हुआ। महालक्ष्मी मंदिर चाह सेतियान और अन्य स्थानों पर भी सामूहिक कन्या पूजन किया।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-01 at 2.26.41 PM

श्री महालक्ष्मी मंदिर चाह सेतियान में हवन में आहुति देते भक्त। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मंदिरों और घरों में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। कन्या पूजन किया गया और कहीं कहीं भंडारे आयोजित किए गए। श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में पूर्णाहुति हवन हुआ। महालक्ष्मी मंदिर चाह सेतियान और अन्य स्थानों पर भी सामूहिक कन्या पूजन किया गया। 

शरद नवरात्रि पर्व पर विशेष रूप से महा लक्ष्मी मंदिर चाह सोतियान में नवम देवी सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में भक्त शामिल रहे। जगत कल्याण और विश्व शांति समृद्धि और खुशहाली प्राप्त करने को समाज में सर्वोच्च स्थान भारत का नाम करने को आहुति दी गईं। विशाल हवन यज्ञ में आहुतियां देकर कामनाएं पूर्ण करने को प्रार्थना की गई। पुरोहित पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी के साथ सहयोग से मानव जीवन सुखी बनाने में शामिल रहे सुधीर शरन कपूर एडवोकेट, मंजू कपूर, प्रीति कपूर, गोमती देवी मिश्रा, अन्नू मिश्रा, प्रदीप कपूर, अन्नू श्रोतिय, रश्मि अग्रवाल, मीना, रिथि, सौरभ कुमार पाण्डेय, नीलम, मृदुला, पूजा अग्रवाल, समता, शोनल, सुखदेव मिश्रा, प्रदीप वीना कपूर,  अंकित तन्नू,  अजय कुमार अग्रवाल, नीता, मिथलेश, आयूष, केशव माधव, राजेन्द्र प्रसाद, राम भरोसे लाल यादव, किशन लाल, श्वदेश ठाकुर, मुकेश रावत, तिलक राज संटी, परी, ऋद्धी,  मीठी, अमित अग्रवाल आदि ने भाग लिया। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने सभी देशवासियों को महा नवमी तथा विजया दशमी की शुभकामनाएं दीं। कन्या भोज कराया गया।

WhatsApp Image 2025-10-01 at 2.46.56 PM
श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु और महायोगी वासंतेय। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में हुआ यज्ञ

श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में महानवमी के दिन आचार्य महायोगी पंडित डा. राधेश्याम शर्मा वासंतेय के सानिध्य में यज्ञ में आहुति दी गईं। शक्तिपीठ की कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सर्व कल्याण के लिए हुए इस यज्ञ में दर्जा राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल, भारत भूषण गुप्ता के अलावा बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने सर्व कल्याण की देवी मां सिद्धि दात्री की पूजा की और उनकी महिमा का गुणगान किया। इस दौरान कन्या पूजन के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisment
WhatsApp Image 2025-10-01 at 7.49.15 PM (1)
काशीपुर उत्तराखंड की कंठ विहार कलोनी में कन्याओं को जिमाते श्रदालु । Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

श्रद्धालुओं ने काशीपुर में किया हवन-यज्ञ

रामपुर के श्रद्धालुओं ने काशीपुर उत्तराखंड में भी हवन यज्ञ करके मां सिद्धिदात्री की पूजा की और कन्या पूजन करके प्रसाद वितरण किया। अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया कि पूरे नौ दिन तक शारदीय नवरात्र की पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आसपास के लोगों ने भी मां की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। 

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

Rampur News: रजा लाइब्रेरी के 251वें स्थापना वर्ष महोत्सव का उद्घाटन करनें तीन अक्टूबर को रामपुर आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

Advertisment

Rampur News: रामपुर के डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार होंगे अब शाहबाद के एसडीएम

Rampur News: रजा लाइब्रेरी में विकसित भारत विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने अपनी कल्पनाओं से उकेरीं शानदार भारत की तस्वीर

Advertisment
Advertisment