Advertisment

Rampur News: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव फैजनगर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-01 at 5.47.51 PM

मृतका सुनीता फाइल फोटो। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव फैजनगर में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला की मौत होने से मायके वालों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की दोनों लड़कियों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव अल्लेहपुर खुर्द निवासी सुनीता 30 वर्ष की शादी 13 साल पहले सिविल लाइंस के थाना गांव फैजनगर निवासी आदेश के साथ हुई थी। महिला का पति आर्मी में तैनात है। सुनीता के मौसेरे भाई यशपाल ने बताया  कि उसका अपने ससुरालियों से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार रात को सुनीता से फोन पर बात करने पर सबकुछ ठीक था,लेकिन सुबह को पता चला कि उसकी मौत हो गई। उसके बाद जब जाकर देखा,तो उसके गले पर निशान थे। उससे लगा रहा कि उसकी गला दबाकर हत्या की है। जानकारी मिलने के बाद  पुलिस भी  मौके पर आ गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद मौत का कारण पता चला सकेगा कि मारी गई या खुद मर गई है।

यह भी पढ़ें--

Rampur News: रजा लाइब्रेरी के 251वें स्थापना वर्ष महोत्सव का उद्घाटन करनें तीन अक्टूबर को रामपुर आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

Rampur News: रामपुर के डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार होंगे अब शाहबाद के एसडीएम

Advertisment
Advertisment
Advertisment