/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/14/234-2025-08-14-18-08-11.jpeg)
जिला अस्पताल में बनाया गया बर्ड फ्लू वार्ड। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। बिलासपुर क्षेत्र के दूसरे पोल्ट्री फार्म में भी बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने से प्रशासन और सख्त हो गया है। लोगों से अंडा और चिकन न खाने की अपील की जा रही है। बर्ड फ्लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। इसको लेकर जिला अस्पताल में अलग वार्ड बना दिया गया है। वहीं प्रशासन भी अलर्ट है।
बता दें कि बिलासपुर के सिहोर गांव के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दूसरे पोल्ट्री फार्म के सेंपल भी जांच को भेजे गए थे। इस पोल्ट्री फार्म में भी बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने 21 दिन की रोक को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के चलते जिला अस्पताल में 28 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जबकि इससे पहले बिलासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/14/123-2025-08-14-18-09-04.jpeg)
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डीके वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में 28 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित पक्षियों के साथ संपर्क में रहने वालों को इसके संक्रमण का खतरा रहता है। साथ ही साथ संक्रमित व्यक्ति को बुखार, बदन दर्द, गले में खराश समेत बर्ड फ्लू के लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है लोगों से अपील है कि वह कुछ दिन तक मटन और अंडा ना खाएं।
रामपुर शहर में सख्ती का पालन नहीं
रामपुर शहर में कई स्थानों पर अंडा और चिकन की दुकानें लगातार खुल रही हैं। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने ढिलाई बरती हुई है। शहर में कई स्थानों पर अंडा खूब मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: बल्देव छठ के रूप में मना शेषावतार बलदाऊ जी का जन्मोत्सव
Rampur News: फर्जी मार्कशीट कांड: जमुना देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरफ्तार
Rampur News: नवेद मियां ने किया सोना बहादुर की पुस्तक ‘एन इनविटेशन टू फीस्ट’ का विमोचन