Advertisment

Rampur News: शक्ति दरबार में सामूहिक जलदान-तर्पण आज, दोपहर एक बजे तक पहुंचकर पितरों को करें प्रसन्न

शक्ति दरबार में जलदान और तर्पण के लिए सामूहिक आयोजन रविवार को दोपहर एक बजे होगा। इसके बाद पितरों को विदा किया जाएगा। जो व्यक्ति पितरों को प्रसन्न करके विदा करना चाहता है वह इसमें सम्मलित हो सकते हैं।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-09-21 at 7.29.43 AM

विश्वनाथ प्रसाद मिश्र पुजारी शक्ति दरबार Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। आज सर्वपितृ अमावस्या है। अश्विन मास की इस अमावस्या को अंतिम श्राद्ध होता है। कभी ऐसा होता है कि किसी परिस्थितिजन्य अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए भोज उस तिथि पर नहीं हो पाता है। वह तिथि कभी भूलवश भी छूट जाती है। तो सर्वपितृ अमावस्या को उसकी पूर्ति कर सकते हैं। पितरों से क्षमा याचना कर सकते हैं। उन्हें जलदान से तर्पण से प्रसन्न करके विदा किया जा सकता है। शक्ति दरबार में अमावस्या के मौके पर दोपहर में एक बजे सामूहिक जलदान तर्पण यज्ञ का आयोजन है। इसमें ऐसे श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं और अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। 

शक्ति दरबार के पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने बताया कि शक्ति दरबार में सामूहिक जलदान तर्पण यज्ञ में सभी देव ऋषि पितरों के लिए आयोजित किया जा रहा है। पितरों की कृपा प्राप्त करने वाले भक्त 21 सितंबर रविवार को 1 बजे दोपहर में शामिल रहें। तिल जौ चावल लोटा, भगोना अंगोछा अपने साथ में लेकर आएं और समय से पहले पहुंचे। यह आयोजन समय पर शुरू होगा और समय पर समाप्त होगा। 

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: विकास भवन में दूसरे दिन भी जारी रहा सचिवों का धरना प्रदर्शन

Rampur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के मकान की बाउंड्री पर चला बुलडोजर, कांग्रेस के पूर्व विधायक की बाउंड्री पर लगे लाल निशान

Rampur News: इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में लड़कियां रहीं आगे, कुबारा, काशिफा और शिफा ने दिए सही जवाब, ईनाम पाकर चेहरे खिले

Rampur News: पूरे जिले में आपदा प्रबंधन के मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, सजग और सतर्क दिखा प्रशासन

Advertisment
Advertisment
Advertisment