Advertisment

Rampur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के मकान की बाउंड्री पर चला बुलडोजर, कांग्रेस के पूर्व विधायक की बाउंड्री पर लगे लाल निशान

रामपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गंगवार के आवास की बाउंड्री को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय कपूर के आवास की बाउंड्री पर भी लाल निशान लग गए हैं।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-09-20 at 12.49.28 PM

रामपुर में बाउंड्री बाल पर चली जेसीबी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। नगर पालिका, राजस्व प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह नगर में राधा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के आवास की बाउंड्री समेत कई दुकानों व मकानों की छजली व पक्के चबतरे बुलडोर चलाकर ध्वस्त कर दिए। वहीं राहे रजा पर मुर्तजा इंटर कालेज के सामने पूर्व विधायक की बाउंड्री पर भी प्रशासन ने लाल निशान लगा दिए हैं।
यह अभियान सुबह में आठ से 10 बजे तक चलाया गया। माल गोदाम से बिलासपुर रोड पर पूर्व में भी अभियान चलाया गया था। उस दौरान एक ही साइड के अवैध कब्जे हटाए गए थे। दूसरी साइड के लोगों को स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन किसी ने अवैध कब्जे नहीं हटाए। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों ने रोड साइड में सरकारी भूमि घेरकर पक्के निर्माण करा रखे थे। शनिवार को उन्हें अभियान चलाकर बुलडोजर से हटाया गया है। इसमें एक मकान की बाउंड्री हटाई है। बाकी के चबूतरे, जीने व छजली हटाए गए हैं। जिस मकान की बाउंड्री ध्वस्त हुई है। वह मकान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार का बताया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के आवास के बाहर बाउंड्री पर भी लाल निशान लगा दिए गए हैं। इस तरह नेताओं के यहां लाल निशान लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों अतिक्रमण की जद में आया कांग्रेस जिलाध्यक्ष का मकान भी तोड़ा गया था। 

मिस्टनगंज में दोनों तरफ नाले पर बनीं दुकानें लाल निशान लगने के बाद भी नहीं टूटीं

मिस्टन गंज में मुख्य बाजार होने के बाद भी नाले पर दोनों ओर बनी दुकानें आज तक नहीं टूटी हैं। इन दुकानों को तोड़ने के लिए लाल निशान लगाए जा चुके हैं। इन दुकानों के सड़क किनारे बने होने से अक्सर जाम लगा रहता है। नगर पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नाले पर बनी दुकानों को तोड़ने से बाजार में जाम की स्थिति हमेशा को खत्म हो जाएगी। लेकिन कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूलों की छुट्टी होने पर तो यहां अक्सर एक-एक घंटे जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं। दुर्गा स्वीट्स वाली गली में दुकान के बाहर बाइकें खड़ी होने से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए न पुलिस देख रही है और न नगर पालिका के अधिकारी। जबकि मुख्यमंत्री ने बैठक में ऐसे जाम के प्वाइंट को खत्म करने के लिए पूरे प्रदेश में जिलाधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं। 

गांधी समाधी पर खोलो गया गेट बंद नहीं हुआ

जिला प्रशासन ने गांधी समाधी पर बाउंड्री से सटाकर बनाई जा रही इमारत का गेट आज तक बंद नहीं करा सका है। इस गेट के खुलने से मार्निंग वाकरों को दिक्कत है। इस स्थान पर कोई शिक्षण संस्थान बनाए जाने की जानकारी मिली है। अगर यह गेट खुला रहेगा तो गांधी समाधी के निकट हादसे होने का भी भय बना रहेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में लड़कियां रहीं आगे, कुबारा, काशिफा और शिफा ने दिए सही जवाब, ईनाम पाकर चेहरे खिले

Rampur News: पूरे जिले में आपदा प्रबंधन के मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, सजग और सतर्क दिखा प्रशासन

Rampur News:मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के 04 टीबी मरीजों को लिया गोद, वितरित की पोषण पोटली

Advertisment

Advertisment
Advertisment