/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/13/23-2025-10-13-00-21-27.jpeg)
मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। कस्तूरबा पक्षी विहार में रविवार की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दीपावली महोत्सव का आगाज हुआ। दीपावली महोत्सव 26 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें रोजाना एक से बढ़कर एक कार्यक्रम होंगे। किसी दिन संगीत संध्या तो किसी दिन कवि सम्मेलन और मुशायरा तो कभी हास्य के कार्यक्रम होंगे। दीपावली वाले दिन दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/13/243-2025-10-13-00-22-42.jpeg)
रामपुर झील स्थित कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में रविवार की शाम रोशनी से नहाई हुई थी। पक्षी विहार की इमारत चमक रही थी। शहर के लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ऐसे में दीपावली महोत्सव की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना को आना था, लेकिन किसी कारणवश विधायक नहीं पहुंच सके। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र भी नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम का शुभारंभ शानदार तरीके से हो गया। मंच से रंग बिरंगी रोशनी से पंडाल चमक रहा था। पहले दिन ही मैदान भरा हुआ था। दीपोत्सव में तमाम दुकानें लगी हुई थीं। साथ ही चरख, झूले और नौकायन की भी सुविधा दी जा रही थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई थी। ईवेंट कांट्रेक्टर आबिद हुसैन ने बताया कि अब 26 अक्टूबर तक रोजाना कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि आसपास के जिलों से भी लोग दीपावली महोत्सव में पहुंच रहे हैं। मंडल का यह इकलौता महोत्सव है जोकि 14 दिनों तक चलेगा।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: शहर में चार स्थानों पर लगेगा पटाखा बाजार
Rampur News: वरिष्ठ अधिवक्ता केबी माथुर का निधन, अधिवक्ताओं में शोक, आवास पर जुटे शहर के लोग