Advertisment

Rampur News: रामपुर झील में आज से शुरू होगा दीपावली महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों का होगा आगाज, 26 तक होंगे कार्यक्रम

रामपुर झील यानी कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में आज से दीपावली महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हो रहा है। यह महोत्सव 26 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।

author-image
Akhilesh Sharma
Screenshot (592)

रामपुर झील यानी कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। रामपुर झील यानी कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में दीपावली महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ आज रविवार से होगा। विधायक आकाश सक्सेना इसका शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह व पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। महोत्सव का आयोजन 26 अक्टूबर तक चलेगा प्रतिदिन सांस्कृतिक मनोरंजक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

दीपावली महोत्सव का आयोजन झील इवेंट कान्ट्रैक्टर आबिद हुसैन की ओर से किया जा रहा है। फाउंडर मोहम्मद शाहजेब खान हैं। आबिद हुसैन ने बताया कि सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। दीपावली महोत्सव का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना आज रविवार 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे करेंगे। इसी दिन यूट्यूबर एंड वालेगर आवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम होगा। 13 अक्टूबर को सिंगिंग कंपटीशन एंड अरीब नाइट का आयोजन किया जाएगा। 14 अक्टूबर को मैजिक शो होगा। जिसमें दुनिया के मशहूर जुगनू जादूगर अपने करतब दिखाएंगे। 15 अक्टूबर को सिंगर लकी अली नाइट विद् क्लासिकल डांस, 16 अक्टूबर को फैशन शो, 17 अक्टूबर को कवि सम्मेलन व मुशायरा, 18 अक्टूबर को हरियाणवी डांस एंड सिंगिंग नाइट, 19 अक्टूबर को कामेडी नाइट एंड फैमिली गेम, 20 अक्टूबर को दीप महोत्सव एंड सिंगर नाइट बादशाह नाइट, 21 अक्टूबर को कव्वाली नाइट नियाजी बंधू, 22 अक्टूबर को मेघना नायडू नाइट, 23 अक्टूबर को कामेडी नाइट अहसान कुरैशी, 24 अक्टूबर को सूफी सिंगर मुश्ताक नाइट, 25 अक्टूबर को डांस कंपटीशन, अंतिम दिन यानी 26 अक्टूबर को बाडी बिल्डिंग शो का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से प्रारंभ होंगे। रामपुर झील में होने वाली दीपावली महोत्सव को लेकर आसपास के जनपदों संभल, मुरादाबाद, बरेली, रुद्रपुर, काशीपुर में भी उत्साह का माहौल है। क्योंकि आसपास के किसी भी जिले में इतने दिन चलने वाला दीपावली महोत्सव आयोजित नहीं होता है। इवेंट कांट्रैक्टर आबिद हुसैन ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत बड़े स्तर पर होता है। चंदौसी, बदायूं जिले के लोग भी मनोरंजन के लिए आते हैं। क्योंकि इतना बड़ा पार्क कहीं नहीं है।   

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: शहर के कई इलाकों में अनुरक्षण कार्य के चलते पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी

Rampur News: आजम खां से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद बोले- झूठे मुकदमों में आजम खां को फंसाना ओछी राजनीति, भाजपा लोकतंत्र विरोधी

Advertisment

Rampur News: भाकियू भानु की पंचायत में धान खरीद में भ्रष्टाचार पर गरजे किसान, नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Rampur News: जिला अस्पताल के आउटसोर्सिंग स्टाफ ने दो माह के मानदेय को लेकर सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Advertisment
Advertisment