Advertisment

Rampur News: श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में श्री कृष्ण के भजनों पर नाचे भक्त, महायोगी वासंतेय ने किया कृष्ण लीलाओं का वर्णन

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में श्री कृष्ण अवतरण उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भजन संध्या हुई और श्री कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया गया।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

श्री कृष्ण अवतरण दिवस पर श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महायोगी वासंतेय व प्रियंका शुक्ला के साथ अन्य भक्त। Photograph: (वाईबीएन नेवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में प्रभु श्री कृष्ण जी के अवतरण उत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओ ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अमृत पान करते हुए कृष्ण नाम संकीर्तन का आनंद प्राप्त किया। महायोगी डॉ राधेश्याम वासंतेय ने अपनी मधुर वाणी से  प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। सभी श्रद्धालुओ ने संकीर्तन के माध्यम से प्रभु श्री कृष्ण का नाम आनंद लिया
  कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका उपाध्याय शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ ने किया। रात्रि बारह बजे कृष्ण जन्म, आरती, भोग प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण अवतार लोधी, ग्रीन वर्ल्ड पर्यावरण फाउंडेशन की पदाधिकारी सरिता विश्नोई, कन्नू गुप्ता, डॉ दीपांशु,आशीष शर्मा, अमन गुप्ता, ममता सोनी, कमल चावला, मोनिका गोयल, लता गुप्ता, मधु सक्सेना, प्राची सक्सेना, रेशु, स्वाति, लाडो सक्सेना, आशी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

रामपुर
श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अवतरण की लीला सुनाते महायोगी वासंतेय। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: जनपद को 3168 मीट्रिक टन यूरिया और मिली

Rampur News: सीआरपीएफ ने की एक पेड़ मां के नाम शौर्य वन की स्थापना

Advertisment
Advertisment