/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/15/4dafd1cc-f8c2-4e91-87f7-91a3418c73b3-2025-09-15-20-09-17.jpeg)
श्रीमदभागवत कथा सुनाते कथा व्यास। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। गौ सेवा गोपाल सेवा समिति की ओर से आदर्श कॉलोनी सिविल लाइंस में चल रही कथा में कथा व्यास पंडित कन्हैया लाल शर्मा ठाकुर जी महाराज ने भक्तों को कृष्ण लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा के बारे में विस्तार से बताया। असुरों से संघर्ष एवं संतों की रक्षा के लिए भगवान पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। पूतना संकट और दर्शन सुरकांश आदि असुरों के वध का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक दृष्टांत प्रस्तुत किया।
भक्तों को बताया कि कृष्ण की माटी लीला द्वारा माता यशोदा को अपने मुख से सारे ब्रह्मांड के दर्शन करा कर बताया कि मैं ही परमपिता परमेश्वर हूं जो लीला करने के लिए पृथ्वी पर आया हूं। माता यशोदा के डरने पर भगवान श्री कृष्ण ने फिर बाल रूप धारण कर लिया और फिर बाल रूप धारण कर माता को बताया कि मैं तेरा लाला हूं। मुसल लीला करते हुए बकासुर अघासुर आदि राक्षसों का उद्धार किया। धानुक धानुका का उद्धार करते हुए कालिया नाग मर्दन का उद्धार किया। राजा इंद्र को अपनी शक्ति पर अभिमान हो गया था इंद्र की अभियान को नष्ट करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली पर धारण कर लिया। सात दिन तक धारण किया। फिर गोवर्धन भगवान की पूजा की और 56 प्रकार के भोग लगाए गए। इस प्रकार भगवान ने अहंकार का अंत किया। भगवान प्रेम के भूखे हैं। कथा से पूर्व यजमान के रूप में राम किशोर शर्मा पत्नी राजरानी शर्मा ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना पंडित संतोष कुमार शर्मा ने कराई। 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। कथा में संयोजक नरेश शर्मा भारत भूषण गुप्ता हरि ज्ञान सिंह यादव मीन अग्रवाल दीपक सिंह सक्सेना सर्विस अग्रवाल राजीव अग्रवाल दीप जोशी, के श्रीवास्तव डॉक्टर जेपी सिंह सीता गुप्ता विनीत शर्मा संजीव यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। अंत में गौ सेवा गोपाल सेवा समिति के अध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।