Advertisment

Rampur News: ग्राम पंचायतों में खुलेंगे डिजिटल पुस्तकालय, पुस्तकों के प्रकाशन व लेख से सम्बन्धित विवरण मांगा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति ने ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालय स्थापित करने के लिए स्थानीय इतिहास, संस्कृति से सम्बन्धित पाठ्य पुस्तकों को शामिल किया जाएगा।

author-image
Akhilesh Sharma
Screenshot (382)

Photograph: (इंटरनेट मीडिया)

Listen to this article
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किए जाने के लिए
स्थानीय इतिहास, संस्कृति साहित्य से सम्बन्धित पाठ्य पुस्तकों को शामिल किया जाना है।
 जिला पंचायतराज अधिकारी  नत्थू लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पाठ्य सामग्री/पुस्तकों के चयन के लिए 50 प्रतिशत पुस्तकों का चयन शासकीय व अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों, जिसमें स्थानीय भाषाओं के साहित्यकारों, स्थानीय प्रकाशन, स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों एवं शहीदों की जीवनी, स्थानीय व क्षेत्रीय लेखकों, प्रतिष्ठित विद्वानों की पुस्तकों, कवियों की पुस्तकों को सम्मिलित किया जाना है। 

  •  डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) में स्थानीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य से सम्बन्धित पाठ्य पुस्तकों को किया जायेगा शामिल। 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के आवश्यकतानुसार तथा महिलाओं एवं बाल साहित्य से सम्बन्धित ज्ञानवर्धक पुस्तकों को भी शामिल किया जाना है और शासकीय प्रकाशकों के साथ-साथ अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों का चयन जनपद स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा, जिसमें जनपद स्तरीय समिति सामर्थ्य/मूल्य निर्धारण और समझने में आसान भाषा/सामग्री पर सावधानीपूर्वक विचार करते हुए पुस्तकों का चयन करेगी।
समिति द्वारा चयनित पुस्तकों में बालसाहित्य, बालसाहित्य अंग्रेजी, बालसाहित्य द्विभाषी, साहित्य एवं समाज(स्वास्थ्य), साहित्य एवं समाज(स्वास्थ्य) अंग्रेजी, जनरलरीडिंग, व्यंग्य, नाटक, साइंस फिक्शन, यात्रावृतान्त, निबन्ध, कहानीसंकलन, कवितायें,  महिला लेखिकायें, युवा, करियर एण्ड लर्निंग, एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्रधानमंत्री युवापुस्तकमाला,  भारत@75 पुस्तकमाला, उत्तर प्रदेश विशेष, आत्मकथा, क्रियेटिंग इंटिलेक्चुअल हेरिटेज, जनरल, इण्डिया- द लैण्ड एण्ड द पीपल, नेशनल बायोग्राफी, नेहरू बाल पुस्त्कालय, पॉपुलर साइंस,  FOLKLORE, INDIA@75, यंग इण्डिया लाइब्रेरी आदि शामिल हैं। 
 पुस्तकों के चयन हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति/फर्म/संस्था विषय-वस्तु को ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किए जाने हेतु उपलब्ध कराने के इच्छुक हों, अपनी पुस्तकों के प्रकाशन व लेख से सम्बन्धित विवरण जनपद की ई-मेल आईडी[email protected]  पर विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी जो पाठ्य सामग्री/पुस्तक अपनी ग्राम पंचायत की डिजिटल पुस्तकालय में पढ़ना चाहते हैं वो भी पाठ्य सामग्री/पुस्तक की सूची विवरण ई-मेल पर प्रेषित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में 70 से 72 प्रतिशत तक अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 15 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुआ एग्जाम

Advertisment

Rampur News: शिक्षक दिवस पर निदा सहर का सम्मान

Rampur News: शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षकों का सम्मान, उपहार पाकर खुश हुए गुरुजन

Rampur News: रामपुर में श्री श्याम गुणगान महोत्सव आज, भक्तों ने शहर में निकाली निशान यात्रा

Rampur News: शिक्षक सशक्त समाज व आदर्श व्यक्तित्व की आधारशिला: आकाश सक्सेना

Advertisment

Rampur News: शिक्षक चुनाव में विराट जीत दर्ज करेगी भाजपा: हरीश

Advertisment
Advertisment