Advertisment

Rampur News: रामपुर में श्री श्याम गुणगान महोत्सव आज, भक्तों ने शहर में निकाली निशान यात्रा

युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से 11वां श्री श्याम महोत्सव बाकर इंटर कॉलेज राजा टेक्सटाइल ज्वाला नगर के मैदान में शनिवार सायं 7:30 बजे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को सायं 6:30 बजे से बाबा श्री श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा में विधायक आकाश सक्सेना ने शुभारंभ किया और साथ में नयागंज मंडल के अध्यक्ष राजीव सुमन श्रीमाली, युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से निकली निशान यात्रा। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से 11वां श्री श्याम महोत्सव बाकर इंटर कॉलेज राजा टेक्सटाइल ज्वाला नगर के मैदान में शनिवार सायं 7:30 बजे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को सायं 6:30 बजे से बाबा श्री श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई।

यह निशान यात्रा पुरानी आवाज विकास कालोनी से शुरू होकर नंदेश्वर महादेव मंदिर आवास विकास से होकर  एलआईसी चौराहा सिविल लाइंस गंगापुर के सामने से होती हुई रजा टेक्सटाइल बाकर इंटर कॉलेज ज्वाला नगर होती हुई महोत्सव स्थल पर जाकर समाप्त हुई। बाबा का सुंदर सा दरबार झांकी स्वरूप आगे आगे चल रहा था। निशान यात्रा में श्याम भक्त निशान लिए हुए थे और श्याम बाबा के जय कारे लग रहे थे। शोभायात्रा में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रामपुर
नारियल तोड़कर निशान यात्रा का शुभारंभ करते विधायक। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत भी किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अमन गर्ग, गोविंद अग्रवाल, श्याम जैन, कमल कुमार तुरैहा, सिद्धार्थभटनागर, विशाल मंच, अनमोल,अभिषेक सक्सेना, शुभम राठौड़, शौर्य, बृजेश कुमार, अमित कुमार,प्रियांश, आदित्य, विष्णु शर्मा, आशीष सक्सेना, पीएम श्रीवास्तव, आदि श्याम भक्त शामिल रहे।

Advertisment
रामपुर
निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: रामपुर में जोश-ओ-खरोश से मनाई अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश, 12 रबी उल अव्वल पर निकाला जुलूस मोहम्मदी

Rampur News: शिक्षक सशक्त समाज व आदर्श व्यक्तित्व की आधारशिला: आकाश सक्सेना

Rampur News: शिक्षक चुनाव में विराट जीत दर्ज करेगी भाजपा: हरीश

Advertisment

Rampur News: साइबर कार्यशाला में बैंकों के नाम पर ोफ्राड से कैसे बचेें, बचाव और जांच की तकनीकी बारीकियां साझा कीं

Advertisment
Advertisment