Advertisment

रामपुर न्यूजः दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा से मिले जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने जिले में संगठन के हालात से अवगत कराया और कहा कि भाजपा यहां बड़ी जीत दर्ज कराएगी।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

जेपी नड्डा को गुलदस्ता भेंट करते भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा से शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही दोनों के बीच रामपुर के राजनीतिक हालातों और संगठन की मजबूती को लेकर बातचीत हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सुझाव और संगठन कौशल के गुण रामपुर में भाजपा की सियासी जमीन को और मजबूती प्रदान करेंगे। आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत होगी।
गुरुवार को देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हुई यह पहली मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुर के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं। यहां तक कि यह भी उन्हें पता होता है कि संगठन में कौन कब क्या कर रहा है। यह रामपुर के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी कुछ दिनों में होने वाले संगठन विस्तार के संबंध में कुछ निर्देश दिए हैं। उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुझाव और संगठन के संबंध में मिले निर्देशों की बदौलत आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा परचम लहराएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: रामपुर रजा पुस्तकालय के योगोत्सव और योग दर्शन में शामिल हुए बच्चे, स्वर साधना में दिखाई प्रतिभा

रामपुर न्यूज: सुन्नी औकाफ के मुतवल्ली बने नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां

Advertisment

रामपुर न्यूजः कृषि विभाग लगाएगा 67 हेक्टर में मक्का वर्ष 2025-26 का विभाग को मिला लक्ष्य

रामपुर न्यूजः भाजपा जिलाध्यक्ष ने समस्याएं लेकर आए लोगों को योगाभ्यास कराया, बताया योग का महत्व

Advertisment
Advertisment