/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/11/15-2025-10-11-23-48-08.jpeg)
बिलासपुर तहसील में प्रदर्शन करके भाकियू भानु के पदाधिकारी व किसान। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक पंचायत बिलासपुर तहसील परिसर पार्क में आयोजित की गई। पंचायत में नवीन मंडी में किसानों का खुलेआम शोषण किए जाने, मनमाने तरीके से किसानों का धान खरीदने पर चर्चा कर नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
भाकियू भानु के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए किसान उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों को आवाज सुनकर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। किसानों की समस्याएं सुनीं तथा अति शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। किसानो ने नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इससे पहले किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सलीम वारसी ने कहा कि किसानों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। नवीन मंडी बिलासपुर में किसानों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। किसानों का धान मंडी में बैठे आढ़ती मनमाने रेट पर खरीद रहे हैं। जो किसानों के साथ धोखा हो रहा है। नवीन मंडी सचिव को आदेश दिया जाए की आढ़तियों द्वारा किसानों के धान का रेट सार्वजनिक कराकर खरीदारी कराई जाए। जो आढ़ती मनमाने तरीके से किसान से धान खरीद करता है उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। नवीन मंडी सचिव व कर्मचारियों की मिली भगत से किसानों के साथ अवैध वसूली भ्रष्टाचार किया जा रहा है। तहसील से किसी अधिकारी को मंडी में तैनात किया जाए, जिससे किसानों को लूटने से बचाया जा सके। पंजाब सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में धान की खरीदारी तय की जाए। पंजाब के किसानों से सरकार आढ़तियों द्वारा धान खरीदा जाता है और सरकार आढ़तियों को कमीशन देती है। किसानों को धान का भुगतान बोनस सहित देती है, इसी आधार पर नवीन मंडी में लागू किया जाए। धान क्रय केंद्रों पर किसान का ध्यान तुलवाने की उचित व्यवस्था कराई जाए। धान के लिए केंद्र प्रभारी किसानों का शोषण कर रहे हैं, सभी धान क्रय केंद्रों पर पारदर्शी तरीके से धन को खरीद लागू की जाए।
बिलासपुर अपर नहर पर विभाग द्वारा कब्जा कर रखा है, जिसे करना नहर बंद है। पुरानी गल्ला मंडी सिंह कॉलोनी डाकखाना रोड समाज हॉल पर नहर को पड़वाया जाए तथा इस नहर में टेल तक पानी पहुंचाया जाए गोदी नहर को कुछ लोगों ने खेत में जोत कर मिल लिया है जिसके कारण नहर पूरी तरह बंद हो गई है, इस नहर पर कब्जा करने में न विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है जिसके कारण किसानों को बड़ा नुकसान है। बिलासपुर की गाटा संख्या 2763 8889 9811 आदि कुलगाते 21 रखवा 3.012 हेक्टेयर सरकारी स्कूल राजस्थान अभिलेख अनुसार भूमि श्रेणी 15 वन गूल नंबर 9 मिल्कियत सरकार नान जेड ए के रूप में दर्ज है, जिस पर नहर विभाग तथा तहसील के कुछ अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक करने वालों से साठ गाठ कर प्लाटिंग करा दी गई है इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो तहसील में बड़े पैमाने पर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ राजा रईस अहमद मोहम्मद अहमद जगतार सिंह रेखा रानी उषा देवी अनिमा मुराद खान इमरान खान सोनू मक्खन सिंह चौहान सादिक अहमद लियाकत खान भोलेनाथ मोदी जमुना प्रसाद वीरपाल अमर सिंह मोहम्मद आरिफ कदीर आलम अब्दुल कयूम अहमद अली मुनाजिर बब्बू पिरोती देवी नासिर शाह मोहम्मद आजम फरीद खान मतलब हसन लियाकत अली असलम खान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: इंपैक्ट कालेज के 250 विद्यार्थी टैबलेट पाकर खुशी से झूमे
Rampur News: सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी किए माल के साथ दो बदमाशों को पकड़ा
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)