Advertisment

Rampur News: मुस्लिम आक्रांताओं के कारण वाल्मीकि समाज सफाई कार्य करने को मजबूर हुआः भीम अनार्य

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज-भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि मुस्लिम आक्रमणकारियों ने देश के वाल्मीकि समाज को सफाई जैसे घृणित कार्य करने पर मजबूर किया था। अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने सम्मान दिया है।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

लखनऊ में भीम अनार्य को सम्मानित करते पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर/लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज-भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने कहा कि मुस्लिम आक्रमणकारियों ने देश के वाल्मीकि समाज को सफाई जैसे घृणित कार्य करने पर मजबूर किया था। उससे पहले घरों में शौचालय नहीं हुआ करते थे और लोग खुले में शौच करते थे। लेकिन मुगलों के भारत आक्रमण करने के बाद जो व्यवस्था उन्होंने बनाई, वे उन्हें अपने घरों के शौच साफ करने के लिए मजबूर कर दिया। जिस कारण यह समाज आज तक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानता झेल रहा है। वीरेश भीम आज भावाधस (भीम) लखनऊ द्वारा सफाई कामगार दिवस पर कृष्णा नगर आलमबाग में आयोजित सफाई सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा सफाई सैनिकों के सम्मान के लिए सरकारों को आगे आना चाहिए तथा सफाई कर्मचारी आयोग को अन्य आयोग जैसी ताकत मिले तथा आयोग के पदाधिकारी बड़े पढ़े-लिखे लोग ही बने।

इस अवसर पर रिटायर्ड आईएएस अजयदीप सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी वर्ग को देश में जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिला। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान बढ़ाया है। जो मोदी ने स्वच्छता भारत अभियान चलाकर प्रत्येक वर्ग को इस कार्य से जोड़ा है। वहीं सफाई कामगारों के पैरों पर धोकर उनका सम्मान बढ़ाया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक सफाई कर्मी को कम से कम 18000 वेतन देने की घोषणा कर उनका शोषण रोकने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भावाधस के संरक्षक पूर्व विशेष सचिव दिनेश चंद्र ने कहा कि आज सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। यह समाज वर्षों से प्रताड़ित होता रहा है और इस समाज में पैदा होकर भी हम कुछ नहीं कर पाए हैं। यह गर्व कब बंद होगा और इस समाज को कब छुटकारा मिलेगा, यही मेरी पीड़ा है। आज सैकड़ों सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सतीश प्रजापति, विजय आनंद, संजय धनगर आदि ने संबोधित किया।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: रामपुर रजा लाइब्रेरी में शुरू हुई मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर प्रदर्शनी, दुर्लभ साहित्य का कर 10 अगस्त तक सकेंगे अवलोकन

Advertisment

Rampur News: जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज में हुई रायफल शूटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने साधा निशाना

Rampur News: विशेष संचारी रोग अभियान को सफल बनाने में प्रधान करें सहयोगः जिलाधिकारी

Rampur News: सवारी बैठाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक ने दूसरे ई-रिक्शा चालक को धारदार हथियार से प्रहार कर मारडाला

Advertisment

Advertisment
Advertisment