/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/IkcpYZcYLKhJUTkJOfE1.jpeg)
रामपुर ईदगाह में नमाज अदा करते मोमिन। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क
शहर स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया।
जनपद में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों, जामा मस्जिदों व अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करते रहे।
शहर स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। जिसमे शहर काजी खुशनूद मियां ने बकरीद के त्योहार और नमाज की फजीलत बयां की। इसके बाद देश और कौम की तरक्की के साथ मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई।
वहीं जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर मौलवीने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश-प्रदेश में शांति-अमन कामय रखने और आपसी सौहार्द बने रहने की दुआ की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। नमाज के बाद बाहर आकर लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/YIO4Vg4hup1kVfejGoYo.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/MId0og6kHHUgVaqf7jPT.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/BkGkKrO7fhEPYxyLDmum.jpeg)