/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/07/223-2025-09-07-20-12-46.jpeg)
मांगों के समर्थन में एकजुट कोआपरेटिव कर्मचारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। कोऑपरेटिव बैंक वर्कर्स यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं पर निस्तारण के लिए प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई गई।
रविवार को कॉफी कॉर्नर थाना सिविल लाइन के सामने कोऑपरेटिव बैंक वर्कर्स यूनियन रामपुर की एक बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं पर निस्तारण के विचार रखे। कर्मचारियों का 2021 से नया वेतनमान नहीं लग पाया है। कोऑपरेटिव बैंक वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधि मंडल बहुत जल्द सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय से और अध्यक्ष से मुलाकात कर इस समस्या का निस्तारण के लिए अपनी बात रखेगी। बहुत से कर्मचारियों का जो 10 वर्ष एवं 14 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि भी नहीं लग पाएगी। यूनियन इस बारे में कई बार ज्ञापन भी सचिव मुख्य कार्यपालक महोदय को दिया मगर कोई भी निसरण नहीं हो पाया है जिससे कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो रहा है। कोऑपरेटिव बैंक वर्कर्स यूनियन रामपुर की मान्य अध्यक्ष महोदय एवं सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय से अनुरोध है कि हमारी इन समस्याओं का निस्तारण हेतुआदेश करने की कृपा करें जिससे किसी भी प्रकार का कर्मचारियों में रोष उत्पन्न नहीं हो पाए। जिसमें मुख्य रूप से मोहम्मद ज़ुहैब अध्यक्ष रमेश चंद्र मंत्री योगेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार उप मंत्री रिजवान मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष विशाल कुमार संगठन मंत्री मोहम्मद रिजवान मीडिया प्रभारी गुलफाम खान शहजामन अमर सिंह अविनाश अब्दुल रज़्ज़ाक़ दानिश शाह सुनील कुमार मौर्य महबूब राजा मोहम्मद रियाज रोबिन सिंह मुनव्वर खान शहज़ेब खान संपत लाल विनोद कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।