Advertisment

Rampur News: कार्तिक मास का बताया महत्व, दीपावली के पंच दिवसीय त्योहार के पूजन की दी जानकारी

दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार कब है और इसके लिए पूजन का क्या विधान है, यह पुजारी विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने साधकों को बताया। उन्होंने कार्तिक मास का महत्व और कार्तिक पूर्णिमा का महत्व भी बताया।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-15 at 4.41.30 PM

दीपावली पर्व की जानकारी शक्तिदरबार के बोर्ड पर लिखते पुजारी विश्वनाथ मिश्रा। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शक्ति दरबार में पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने साधकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का फल और विधान बताया। इसके अलावा पांच दिवसीय त्योहारों के पूजन और उनके महत्व से अवगत कराया।

शक्ति दरबार रामपुर में पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने अमृत मयी कार्तिक मास में यज्ञ अनुष्ठान जाप पूजा पाठ किया। विश्व कल्याण हेतु वैदिक मंत्रों से आहुतियां देकर सभी देशवासियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता रहे यह शुभकामनाएं दीं। यज्ञ के बाद भक्त महिलाओं को मां आदिशक्ति की सेवा में आई हुई साड़ियां वितरित कीं। इस अवसर पर सहयोगी रहे सेवादार राजा अग्रवाल राम भरोसे लाल यादव मुकेश रावत तिलक राज संटी नीरज मिश्रा श्वदेश ठाकुर राजेन्द्र सिंह इज्जु सुधा सरोज अनिल कुमार चौरसिया आदि अनेकों भक्तों ने प्रार्थना करते हुए पुरोहित पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा पुजारी के साथ यज्ञ किया। 

कार्तिक मास में  पांच अमृत मयी मुहूर्त पर्व शास्त्र सम्मत है जो नौ 9 पंचांगों में शामिल हैं वह यह हैं- 


1- धन्वंतरि जयंती धनतेरस 19 अक्टूबर रविवार को 
2- नरका चौदस हनुमान जन्म 20 अक्टूबर सोमवार को छोटी दीपावली 
3- दीपावली दीप महोत्सव 21 अक्टूबर मंगलवार को बड़ी दीपावली पर्व 
4- गोवर्धन पूजा अन्नकूट 22 अक्टूबर बुधवार 
5- यम द्वितीया यमुना स्नान 23 अक्टूबर गुरुवार को भाई दूज भय्या दूज

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: दीपावली पर जनपद के 211759 पात्र लाभार्थियों को मिला  गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ

Rampur News: 11 दिन में 8 हजार 880 कुंतल धान खरीद, किसानों के खिले चेहरे

Rampur News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार बीटीसी की छात्रा की मौत

Rampur News: आजम खां से मोहभंग, भाजपा विधायक के बराबर खड़े होकर उद्घाटन शिलान्यास में नजर आए सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी

Advertisment

Rampur News: इंपैक्ट कालेज के छात्र-छात्राओं ने सीखीं साइबर ठगी से बचने की तकनीकें

Advertisment
Advertisment