Advertisment

Rampur News: रील बनाने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग, तीन लोगों को किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद

रामपुर के थाना अजीमनगर के गांव सिंगनखेड़ा में रील बनाने को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Akhilesh Sharma
Screenshot (441)

सींगनखेड़ा में विवाद के बाद लगी भीड़। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, सैदनगर, वाईबीएन नेटवर्क। रील बनाने को लेकर बच्चों बच्चों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इससे गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। 
घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के मंझरा सिंगनखेड़ा हसमतगंज गांव का है। सोमवार शाम करीब 8 बजे गांव निवासी हुलासी राम और हर स्वरूप के बच्चों में वीडियो रील बनाने को लेकर विवाद हो गया था। गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। राजा पुत्र हर स्वरूप ने अपने साथियों को बुला लिया इस दौरान बदमाशों ने गांव में हवाई फायरिंग की। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना से गांव सहित पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हिमांशु पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गुरेटा थाना पाकबड़ा मुरादाबाद, अनुज पुत्र अशोक कुमार निवासी सलेमपुर मंजरा थाना रजबपुर जिला अमरोहा, अजय पुत्र ओमपाल बड़ा मंदिर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक मौके  से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपीयों के कब्जे से पुलिस ने कारतूस समेत एक नाजायज तमंचा बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही किया गया था। थानाध्यक्ष कर्म  सिंह पाल ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: सपा के कद्दावर नेता आजम खां 23 माह बाद जेल से जमानत पर रिहा होकर रामपुर पहुंचे, वैसा ही जोश और जज्बा बरकरार

Rampur News: खाद्य सुरक्षा की टीम ने 265 लीटर सॉस व 21 किलो कुट्टू आटा किया सीज

Rampur News: वीर खालसा सेवा समिति की सेवा को पंजाब के बाढ़ पीड़ितों ने बोला-धन्यवाद वीरां

Advertisment

Rampur News: सपा के फायर ब्रांड नेता आजम खां 23 सितंबर को हो सकते हैं जेल से रिहा, 53 परवाने सीतापुर जेल पहुंचे, सपाइयों में खुशी

Advertisment
Advertisment