/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/22/1345-2025-09-22-21-48-19.jpeg)
पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते समिति के पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। वीर खालसा सेवा समिति की समाज सेवा को पंजाब में आई बाढ़ इलाकों में वीर खालसा सेवा समिति के सदस्य पिछले चार दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर जरूरतमंद की मदद के लिए सामग्री कंबल रजाई गेहूं आदि वितरण कर रही है। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा पंजाब के अंदर बाढ़ से हालात बहुत ही बेकाबू हुए हैं। किसानों का बहुत ही बड़ा नुकसान हुआ है।
बड़ी-बड़ी संस्थाएं लोगों को मदद बचाने में अपना कार्य कर रही हैं। बहुत ही लोग हर धर्म के लोग पंजाब में सहायता सामग्री भेज रहे हैं। हमारी पूरी टीम भी जगह-जगह पीड़ित परिवारों के बीच जाकर मदद कर रही है। उनकी परेशानी को सुन रही है और उनके दुख में शामिल होकर उनका दुख कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमने चार-पांच दिनों के अंदर देखा हमें कहीं भी कोई भी किसी पार्टी का लीडर वहां पर सेवा करते हुए नहीं मिला। हम सभी से अपील करते हैं निज सेवा से हम सब पंजाब के लिए खड़े हो, उनके साथ दें, उनकी मदद करें, कि पंजाब हर धर्म के साथ मजबूती के साथ खड़ा होता है। आज हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी वहां जो नुकसान हुआ है उसमें सहयोग करें और प्रदेशों में भी जहां हालात से नुकसान हुआ है। हम सब का फर्ज बनता है कि वहां भी जाकर सहयोग करें। इस मौके पर समिति के साथ सेवा सिंह सुरजीत सिंह मनजीत सिंह करण दीप सिंह एडवोकेट अमनदीप सिंह नारायण सिंह मनदीप सिंह इंद्रजीत सिंह विक्की मनिंदर सिंह जोगा सिंह भाग सिंह दिलप्रीत सिंह मोनू सिंह इंद्रजीत सिंह हरप्रीत सिंह सतेंद्र सिंह बलजिंदर सिंह गुरसेवक सिंह सभी सदस्यों के द्वारा सराहनीय सेवा में सहयोग किया गया।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: मेदांता हॉस्पिटल और ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने रामपुर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us