Advertisment

Rampur News: व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी नेता बोले- नगर पालिका प्रशासन ने रामपुर की जनता के साथ किया विश्वास घात

व्यापार मंडल की बैठक में एक बार फिर हाउस व वाटर टैक्स के मुद्दे पर आवाज उठाई गई। व्यापारियों ने एक स्वर से बेतहाशा बढ़ाए टैक्स का विरोध किया और संघर्ष का ऐलान किया।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

व्यापार मंडल की बैठक में बोलते अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष इमरान सलीम शम्सी के निवास एकता विहार कॉलोनी में  संपन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों के अतिरिक्त एकता विहार कॉलोनी के दर्जनों निवासी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन रामपुर की जनता के साथ विश्वास घात कर रहा है उन्होंने कहा नगर पालिका के अध्यक्ष के चुनाव के समय नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में रामपुर की जनता से वायदा किया था कि वह जलकर एवं गृह कर को समाप्त करेंगे जिसके उलट उन्होंने जनता पर गृह कर एवं जलकर के नाम पर बहुत बड़ा बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा व्यापार मंडल द्वारा कर निर्धारण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद को अलग अलग समय पर दिए गए अलग अलग ज्ञापनों को रद्दी की टोकरी में डाल कर किसी भी प्रश्न का कोई भी उत्तर नहीं दे रहा है और गृह कर एवं जलकर के संबंध में कोई भी वार्ता करने को तैयार नहीं है।
यह बड़े दुख की बात है कि ऐसे मुद्दे पर जिसमें नगर की लगभग 75 000 संपत्तियों के लाखों लोगों पर मनचाहा और मनमाने ढंग से अन्याय पूर्ण तरीके से टैक्स लगाया जा रहा हो और उस पर कोई भी चर्चा नहीं करना बिल्कुल गलत है। व्यापार मंडल इस प्रकार मनमाने ढंग से कर लगाने  का  विरोध करता है जबकि व्यापार मंडल का कथन है कि - टैक्स देने से इनकार नहीं, गलत तरीका स्वीकार नहीं। उन्होंने कहा नगर पालिका प्रशासन द्वारा जिस प्रकार नगर में ग्रह कर एवं जलकर के नोटिस बांटे जा रहे हैं उससे समाज में बेचैनी एवं भय का माहौल बना हुआ है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को फौरन हमारे ज्ञापनों और प्रश्नों के उत्तर देना चाहिए इस सम्बन्ध में हम अध्यक्ष नगर पालिका और जिला प्रशासन से भी अनुरोध करते हैं कि उक्त सम्बन्ध में अपनी उपस्थिति में नगर पालिका प्रशासन से वार्ता कराने का प्रबंध करें।
इस संबंध में कल ही संगठन की कार्यसमिति की बैठक कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर घोषित की जायेगी। बैठक में शाहिद शम्सी जिला महामंत्री, हरीश अरोड़ा  कोष अध्यक्ष, शोएब मोहम्मद खान नगर अध्यक्ष, प्रदीप खंडेलवाल नगर कोष अध्यक्ष, जगन्नाथ चावला नगर महामंत्री,अवतार सिंह जिला युवा अध्यक्ष, हारिस शम्सी मीडिया प्रभारी, बिलाल शम्सी उपाध्यक्ष,  इमरान सलीम नगर युवा अध्यक्ष, राम गुप्ता नगर युवा महामंत्री, मुकेश आर्य उपाध्यक्ष, वाजिद खान संगठन मंत्री,  फैसल हबीब मोहसिन खान उज्जैर अहमद शाहब खान मुराद खान गुलशन अरोड़ा शकेब अहमद  चंद्र प्रकाश रस्तोगी, एकता बिहार यूनियन, अरुण वर्मा अध्यक्ष सेक्रेट्री राहुल जैन, कमलेश अग्रवाल कोष अध्यक्ष, अशोक कुमार सक्सेना, मास्टर नाजिम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण का छटी महोत्सव, कन्हा रे कान्हा ओ प्यारे कान्हा की गूंज

Rampur News: किसान दिवस में डिप्टी आरएमओ समेत कई अफसर नहीं पहुंचे, किसानों का हंगामा

Rampur News: डॉक्टर एचके मित्रा का जनपद मुरादाबाद तबादला, कई दिग्गज हटे

Advertisment

Rampur News: टांडा में रामडोल शोभायात्रा में सुंदर झांकियों ने लोगों का मन मोहा

Rampur News: फतेहपुर मकबरे में की गई तोड़फोड़ के खिलाफ एआईएमआईएम ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Rampur News: कश्मीर के चिनार पुस्तक महोत्सव में रामपुर रजा लाइब्रेरी की पुस्तकों को खूब मिली सराहना, 63 हजार की बिक्री

Rampur News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत मचा कोहराम

Advertisment
Advertisment