Advertisment

Rampur News: कोसी और रामगंगा समेत पीलाखार और भाखड़ा नदियां दूसरे दिन भी उफान पर, खतरा बरकरार

रामपुर जनपद में सभी नदियां उफान पर हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से यह स्थिति बनी हुई है। बारिश की स्थिति थमी तो बाढ़ का खतरा नहीं रहेगा। बारिश तेज हुई तो बाढ़ का खतरा रहेगा।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

कोसी नदी का पानी घाटमपुर के पास प्रानपुर रोड पर पहुंच गया। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण रामपुर जनपद से होकर गुजर रही सभी नदियां उफान पर हैं। कोसी नदी, रामगंगा, भाखड़ा और पीलाखार जैसी नदियों में पानी अभी खतरे के निशान के आसपास ही मंडरा रहा है। जिससे बाढ़ का खतरा बरकरार है। माना जा रहा है कि पहाड़ों पर बारिश बढ़ी तो बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। उधर जिला प्रशासन बाढ़ की आशंका के चलते पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह खुद प्रभावित होने वाले गांवों की स्थिति पर नजर रखे हैं।

जनपद में कोसी नदी, रामगंगा और भाखड़ा व पीलाखार नदियों की बाढ़ से 35 गांव सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। इन गांवों में प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम कर रखे हैं। इसके साथ ही बाढ़ की विभीषिक अधिक होने पर गांव वालों को ठहराने के लिए भी इंतजाम कर लिए गए हैं। पहाड़ों पर बारिश में शुक्रवार को कुछ हलकापन रहा। अगर शनिवार रविवार को बारिश में आई तो बाढ़ का खतरा आ सकता है। देखते हैं किस नदी में जलस्तर की क्या स्थिति रही। 

 KOSI RIVER@कोसी रामनगर बैराज 

कुल पानी= 5593 क्यूसेक 
डिस्चार्ज =  5593 क्यूसेक
Trend = ⬇️
वर्षा = Nil

Advertisment

KOSI RIVER@ दडियाल बंध 
गेज= 208.50 
खतरे का स्तर = 209.69 
HFL = 211.19 
डिस्चार्ज = 12500 क्यूसेक 
Trend= ⬇️

 KOSI RIVER @लालपुर वियर

गेज = 193.24
खतरे का स्तर = 195.23m 
HFL = 197.03 
डिस्चार्ज = 20472 क्यूसेक 
Trend = ⬇️
वर्षा = Nil

Advertisment

PILAKHAR RIVER @केमरी ।बैराज 

गेज=  180.74 
खतरे का स्तर = 184.29 m 
HFL = 185.22 m 
डिस्चार्ज = 3580 क्यूसेक 
Trend = ⬇️
वर्षा= Nil

BHAKRA RIVER@बिलासपुर पुल_ 
गेज= 189.28
खतरे का स्तर = 191.76 m 
HFL = 192.68 m 
डिस्चार्ज = 20000 क्यूसेक 
Trend = ↔️
वर्षा = Nil

Advertisment

RAMGANGA RIVER@गंगापुर भोपतपुर 
गेज=   170.90 
खतरे का स्तर = 171.80 m 
HFL = 173.30 m  
डिस्चार्ज = 73500 क्यूसेक               Trend = ⬆️


RAMGANGA RIVER@हुसैन गंज 
गेज = 196.10 
खतरे का स्तर = 196.36 m 
HFL = 198.15 m 
डिस्चार्ज = 72000 क्यूसेक             Trend = ⬆️

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: एआरटीओ ने आठ ओवरलोड वाहनों को किया सीज

Rampur News: घाना स्थित शाही साम्राज्य अबुरा पापाग्या में नवाब काजिम अली खां को मिले विशेषाधिकार

Rampur Special Story: सीएम योगी के विलेज मॉल मॉडल से गांव में मिलेंगी शहर की सुविधाएं

Rampur News: व्यापार मंडल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका, नारेबाजी

Rampur News: टांडा में सील क्लीनिक का ताला तोड़कर संचालन, दौड़े अधिकारी

Advertisment
Advertisment