Advertisment

Rampur News: घाना स्थित शाही साम्राज्य अबुरा पापाग्या में नवाब काजिम अली खां को मिले विशेषाधिकार

पश्चिम अफ्रीका स्थित घाना गणराज्य के संवैधानिक मान्यता प्राप्त उप राष्ट्रीय राज्य अबुरा पापाग्या की ओर से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को शाही साम्राज्य का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है। पूर्व मंत्री नवेद मियां को वहां विशेषाधिकार प्राप्त होंगे।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

अबुरा पापाग्या शाही रियासत की ओर से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को मिले सम्मान का प्रमाण पत्र। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। पश्चिम अफ्रीका स्थित घाना गणराज्य के संवैधानिक मान्यता प्राप्त उप राष्ट्रीय राज्य अबुरा पापाग्या की ओर से रामपुर राजपरिवार के नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को अपने शाही साम्राज्य का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। पूर्व मंत्री नवेद मियां को वहां विशेषाधिकार प्राप्त होंगे।

  • संवैधानिक मान्यता प्राप्त उप राष्ट्रीय राज्य के राजपरिवार की ओर से नवेद मियां को दिया गया सर्वोच्च सम्मान

अबुरा पापाग्या साम्राज्य घाना के दक्षिणी भाग में स्थित है और राष्ट्रीय प्रमुख सदन का हिस्सा है। वर्तमान शासक नाना कोजो कुरेन्त्सिर दशम हैं, जिन्हें 25 दिसंबर 2015 को पापाग्याहेन के रूप में नियुक्त किया गया था।  इस राज्य का क्षेत्रफल 300 वर्ग मील है और इसकी जनसंख्या चार हजार से अधिक है। पापाग्या साम्राज्य में एक शाही शिष्टाचार आदेश भी है जिसे क्वाक्येन अबाबियो का शाही आदेश कहा जाता है।
अबुरा पापाग्या के राजा द्वारा रॉयल ऑर्डर ऑफ द यंग गाइज़ के तहत विभिन्न प्रमुख शख्सियतों को सम्मान प्रदान किए जाने की मंजूरी दी जाती है, जिसके तहत नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां को सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है, जिसका नाम रॉयल ग्रैंड कॉलर ऑर्डर ऑफ क्वाक्येन अबाबियो है। अब नवेद मियां को वहां विशेषाधिकार प्राप्त होंगे। इससे पूर्व भी नवेद मियां को कई विदेशी राजपारिवारों द्वारा सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: व्यापार मंडल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका, नारेबाजी

Advertisment

Rampur News: टांडा में सील क्लीनिक का ताला तोड़कर संचालन, दौड़े अधिकारी

Rampur News: टांडा से कब खत्म होगी यह अतिक्रमण रूपी आफत, एक और दुकानदार ग्राइंडर की चपेट में आकर घायल

Rampur News: टांडा के अतिक्रमण मामले में कमिश्नर से मिला आश्वासन, पहले दुकानदारों के साथ बैठक करेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारी, तब चलेगा बुलडोजर

Advertisment
Advertisment