Advertisment

Rampur News: त्याग, तप और तत्वज्ञान की अनोखी प्रेरणा हैं भगवान शिव: विश्वनाथ

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित शिवपुराण का शुभारंभ पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने पूजन कर किया। इसके बाद पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने शिक्षाप्रद जीवन और भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

कृष्णा विहार में शिव पुराण कथा के अंतिम दिन आरती करते श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव त्याग, तप और तत्वज्ञान की अनोखी प्रेरणा हैं। उनके बिना न तो जीवन का सार है और न ही कोई महत्व। यदि मनुष्य को भव सागर से पार जाना है, तो भगवान शिव की भक्ति में खोना ही होगा। उन्होंने भगवान शिव के मानव कल्याण के महत्व को भी रेखांकित किया।

अंतिम दिन कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित शिवपुराण का शुभारंभ पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना ने पूजन कर किया। इसके बाद पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने शिक्षाप्रद जीवन और भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सनातम धर्म में भगवान शिव को संहार के देवता के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनका जीवन और उनकी कथाएँ हमें गहराई से सोचने और आत्मचिंतन करने के लिए प्रेरित करती हैं। वे केवल एक देव नहीं, बल्कि योग, ध्यान, प्रेम और त्याग के प्रतीक हैं। शिव का शिक्षाप्रद जीवन आज के युग में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना सतयुग, त्रेतायुग या द्वापर में था। भगवान शिव ने किसी जाति, वर्ग या लिंग का भेद नहीं किया। उन्होंने भूत, प्रेत, राक्षस, पशु-पक्षी, सभी को अपने गणों में स्थान दिया। यहां तक कि वे आदिवासी और वनवासी लोगों के आराध्य भी रहे हैं।

रुद्राष्टाध्यायी और महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव की महिमा का प्रमाण हैं। महामृत्युंजय मंत्र को जीवनदायिनी और रोग-निवारक माना गया है। यह मृत्यु को भी पराजित करने की शक्ति रखता है। शिवलिंग भगवान शिव का निराकार रूप है, जो यह दर्शाता है कि ईश्वर केवल शरीर नहीं, बल्कि चेतना है। शिवलिंग की पूजा से जीवन में संतुलन, शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है। अंत में आरती के साथ प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर  रामौतार रसिक, अंकित शर्मा, भगत, रामदत्त शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, अमर सक्सेना, हीरालाल शर्मा, सतेंद्र सक्सेना, सर्वेश बहादुर सक्सेना, सत्यप्रकाश सक्सेना, वीके जौहरी, राम जी लाल गुप्ता, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, अखिलेश, ओमेंद्र सिंह, मुकुल सक्सेना, रामौतार सक्सेना, प्रमोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर समागम, रागी जत्था ने किया शबद कीर्तन

Advertisment

Rampur News: लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चौतरफा हमले के दौर में और प्रासंगिक हुई मंगल पांडे की शहादत :  संजय कपूर

Rampur News: उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार : नदवी

Rampur News: अधिवक्ता के घर मीटर लगने के 2 घंटे बाद आ गया बिजली का बिल

Advertisment
Advertisment