/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/12/wha58-2025-07-12-20-49-52.jpeg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। देश की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए सरकार परिवार नियोजन पर जोर दे रही है। इसके लिए प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। सरकार की ओर से इसके लिए सरकारी अस्पतालों में कैंप लगाकर मुफ्त नसबंदी भी कराई जा रही है। लेकिन पिछले 3 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो महिलाएं ही नसबंदी की जिम्मेदारी को निभा रही है। 5242 महिलाओं ने नसबंदी कराई है जबकि 45 पुरुषों ने भी कराई है
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 में 10, 2023-24 में 18,2024-25 मे 17 पुरुष, जबकि 2022-23 मे 1605, 2023-24 मे 1804 और 2024-25 मे 1833 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। नसबंदी कराई जाने पर महिलाओं को 2000 और पुरुषों को ₹3000 की प्रोत्साहन धनराशि मिल रही है। बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रहे अभियान में नसबंदी और कॉपर टी के साथ इंजेक्शन और गोलियां दी जाती हैं इनमें महिलाओं को सबसे ज्यादा कॉपर टी का तरीका पसंद आ रहा है। महिलाओं को यह तरीका ज्यादा सुरक्षित लग रहा है क्योंकि इसके बाद परिवार नियोजन के लिए कोई और तरीका अपनाने की जरूरत नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य मूर्ति तोमर ने बताया कि अभियान का असर दिखाई देखने को मिल रहा है पिछले वर्षों के सापेक्ष पुरुषों की नसबंदी करने का आंकड़ा बढा है।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: कांंग्रेस जिला प्रवक्ता ने सीएमएस को किया सम्मानित