/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/44-2025-10-16-21-06-32.jpeg)
बाइक सवार स्टंटबाजों पर कार्रवाई करती पुलिस। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने स्टंट करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो बाइक सवारों का भी चालान किया। और साथ ही जुर्माने की कार्यवाही भी की। पुलिस के अभियान चलने से अन्य वाहन चालकों में खलबली मची रही।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के दिशा निर्देश अनुसार त्योहारों के दृष्टिगत सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने स्टैंड करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार दलबल के साथ सड़क पर उतर आए। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल को तेजी से स्टैंड बाजी करते हुए एक बाइक सवार आता हुआ देखा। जिसको रोकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। दौरान पुलिस में आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुए मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी टांडा थाना अजीम नगर को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल का जब निरीक्षण किया तो मोटरसाइकिल यामाहा एम जेड 15 रंग पर्पल सिल्वर जिस पर कोई प्लेट नहीं लगी मिली। इसके अलावा ज्वाला नगर राम रहीम पुल की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने अयान पुत्र शकील मियां तीन वाली मस्जिद नई बस्ती थाना गंज पर विधिक कार्यवाही है।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: बिलासपुर मंडी स्थित धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Rampur News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना केमरी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
Rampur News: कार्तिक मास का बताया महत्व, दीपावली के पंच दिवसीय त्योहार के पूजन की दी जानकारी