/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/07/1002996704-2025-11-07-20-22-43.jpg)
शिक्षक कृष्ण पाल जोशी मृतक। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। सैफनी थाना क्षेत्र में साइकिल सवार अध्यापक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
सैफनी क्षेत्र के कृष्णपाल जोशी (62) पुत्र बाबूराम जोशी निवासी जोकि सर सैयद इंटर कालेज में प्राइवेट अध्यापक थे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह साइकिल से कॉलेज जा रहे थे। इसी बीच आंबेडकर मूर्ति के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है। पिता की मौत से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवा दिया है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/07/img-20251107-wa0191-2025-11-07-20-23-38.jpg)
यह भी पढ़ें:-
Rampur News: जापानी बुखार पीड़ित मिलने पर सिकरौल गांव से 102 ब्लड सैंपल लिए, जांच को लखनऊ भेजे
Rampur News: राष्ट्रीय खेल हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने पर खिलाड़ियों ने केक काट कर मनाया जश्न
Rampur News: राष्ट्रीय खेल हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने पर खिलाड़ियों ने केक काट कर मनाया जश्न
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us