Advertisment

Rampur News: वीरांगना आवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, रामपुर में प्रतिमा के लिए संघर्ष का आह्वान

राष्ट्रीय लोधी एकता मिशन रामपुर के तत्वावधान में आज वीरांगना आवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन शिव इंटर कॉलेज आगापुर रामपुर से राम चौक, ज्वालानगर, LIC रोड, कचहरी रोड से गांधी समाधि रामपुर में समापन किया गया।

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

रामपुर में वीरांगना आवंतीवाई लोधी के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राष्ट्रीय लोधी एकता मिशन रामपुर के तत्वावधान में आज वीरांगना आवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन शिव इंटर कॉलेज आगापुर रामपुर से राम चौक, ज्वालानगर, LIC रोड, कचहरी रोड से गांधी समाधि रामपुर में समापन किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अध्यक्ष किशन लाल लोधी, कार्यक्रम संयोजक भूकान लाल लोधी प्रधान ने किया।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोधी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह लोधी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि वीरांगना आवंती बाई लोधी के  संघर्षों को याद करें। आने वाले समय में रामपुर में रानी आवंती बाई लोधी की प्रतिमा जल्दी स्थापित करने को संघर्ष किया जाएगा। इस संबंध में जल्द बैठक करके मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र, जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक सत्यपाल सिंह लोधी,  कपिल लोधी, ब्रजेश लोधी, राजेश लोधी, पान सिंह लोधी, गिरजेंद्र सिंह लोधी  चरण सिंह आदि उपस्थित हुए।

रामपुर
वीरांगना आवंतीवाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराते जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: युवती के सम्मान पर हमला, ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला,रिपोर्ट दर्ज

Rampur News: टांडा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहामन

Advertisment

Rampur News: रामपुर सेवक कार्यालय पर ध्वजारोहण, विधायक आकाश बोले- देश विकास, उन्नति और आत्मनिर्भरता से होगा समृद्ध

Rampur News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में वरिष्ठ साहित्यकार डा.चन्द्रप्रकाश शर्मा राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित

Advertisment
Advertisment