Advertisment

Rampur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केशव बस्ती शिव विहार में विजयादशमी उत्सव मनाया, पथ संचलन और शस्त्र पूजन भी किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केशव बस्ती शिव विहार में विजयादशमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया, इस दौरान पथ संचलन किया और शस्त्र पूजन करके मातृ भूमि को प्रणाम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

author-image
Akhilesh Sharma
WhatsApp Image 2025-10-05 at 4.40.43 PM

शिव विहार में शस्त्र पूजन करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव बस्ती ने शिव विहार में विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री राम व शस्त्र पूजन करके किया गया।

WhatsApp Image 2025-10-05 at 7.35.51 PM
रामपुर में पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक। Photograph: (वाईूबीएन नेटवर्क)

 कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेश ध्यानी विभाग बौद्धिक प्रमुख मुरादाबाद विभाग ने कहा कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है। संघ को समाज में कार्य करते-करते 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यह वर्ष हमें पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य) के माध्यम से व्यक्तिगत परिवर्तन के बाद समाज में परिवर्तन लाना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे मतांतरण के लिए हम सबको एकजुट रहना है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ बलवीर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि संघ का सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। संघ ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज की दिशा और दशा में परिवर्तन किया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शताब्दी वर्ष पर लगी प्रदर्शनी रही। कार्यक्रम का संचालन नितिन शर्मा सह नगर कार्यवाह रामपुर ने किया।

WhatsApp Image 2025-10-05 at 4.40.43 PM (1)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने किया उद्बोधन। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक निर्णय राज, गोविंद पांडे जिला संपर्क प्रमुख, अमित बस्ती प्रमुख, रवि शर्मा जिला बौद्धिक प्रमुख, रमेंद्र कुमार,रविन्द्र  मोहित,महावीर,सचिन, तिलक राज, राजेश, नरेश, महिपाल , वीर सिंह, राजेश आचार्य , ऋषि सक्सेना , रामधुन पाल , श्याम सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: रजा पीजी कालेज में महिला सशक्तीकरण पर निबंध लेखन कर बताई नारी की अवधारणा

Advertisment
Advertisment