/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/29/133-2025-09-29-16-12-32.jpeg)
उत्सव पैलेस में रासलीला का मंचन करते कलाकार। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। सोमवार की रात उत्सव पैलेस रामलीला ग्राउंड भक्ति, कला और संस्कृति के अद्भुत संगम का गवाह बना। चारों ओर भक्ति रस में डूबी भीड़ और मंच पर सजीव हो उठे प्रसंगों ने ऐसा वातावरण निर्मित किया कि मानो अयोध्या और वृंदावन दोनों ही रामपुर की धरती पर अवतरित हो गए हों। देर रात तक श्रद्धालु दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था।
- आस्था का महापर्व: श्रीकृष्ण-सुदामा का आत्मीय मिलन और रामकथा के जीवंत प्रसंगों ने मोहा मन
- भक्ति, मित्रता और आस्था का संगम: रामपुर की धरती पर सजीव हुआ वृंदावन और अयोध्या
दिन का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के भावपूर्ण मंचन से हुआ। जैसे ही मंच पर दरबार सजा और द्वारकाधीश कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा को गले लगाया, वैसे ही दर्शक भाव-विभोर हो उठे। बुजुर्ग भक्तों की आंखें नम हो गईं और बच्चों ने भी मित्रता और भक्ति का सजीव संदेश ग्रहण किया। माहौल इतना आत्मीय और जीवंत था कि हर किसी को लगा मानो वे स्वयं वृंदावन की गलियों और द्वारका के महल में उपस्थित हों।
शाम ढलते ही रामलीला मैदान दीपमालाओं, भजनों और मंत्रोच्चार से दैदीप्यमान हो उठा। रात 8:30 बजे वृंदावन से आए कलाकारों ने मंच संभाला और विभीषण शरणागति, सुकसारण, सेतु बंधन और रामेश्वर स्थापना जैसे प्रसंगों का ऐसा भावपूर्ण मंचन किया कि हजारों दर्शकों की आंखें श्रद्धा से छलक उठीं। हर दृश्य पर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे और तालियों की गूंज से वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार जैन, दीपक गोयल और धीरेंद्र कुमार अग्रवाल को समिति की ओर से शॉल, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष विष्णु शरण अग्रवाल की अगुवाई और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी।
आज का मंचन केवल रामकथा का मंचीय प्रदर्शन नहीं रहा, बल्कि पूरे नगर के लिए यह एक आध्यात्मिक उत्सव बन गया। इसमें भक्ति, आस्था और संस्कृति का ऐसा अद्भुत मेल हुआ जिसने हर दर्शक के हृदय पर अमिट छाप छोड़ दी। रामपुर का यह महोत्सव अब मात्र धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नगर की सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिक आस्था का प्रतीक बन चुका है।
इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु शरण अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र कुमार गर्ग, सह अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल (सोनी ताऊ), सुभाष चन्द्र अग्रवाल (ठेकेदार), ईश्वर सरन अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता (ठेकेदार), वेद प्रकाश वर्मा, अरविन्द कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, निर्भय कुमार गर्ग, कमलेश कुमार अग्रवाल (एड.), डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार अग्रवाल, राम प्रताप सर्राफ, अनिल कुमार चौरसिया, राजीव सरन गर्ग, विनीत कुमार अग्रवाल, शान्ति शरण राठौड़, हरिओम गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, रविन्द्र कुमार मिश्रा, संजय अग्रवाल और डॉ. सुमित कुमार गोयल सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित, शहीद का दर्जा देने की मांग
Rampur News: रामपुर में अखिल भारतीय लोधी-राजपूत कल्याण महासभा का गठन, कई दिग्गज नेता रामपुर में जुटे