Advertisment

Rampur News: व्यापारियों ने गृह और जलकर कम कराने को ईओ के साथ की बैठक, कहा समाधान जरूरी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने नगर पालिका द्वारा बढ़ाए गए हाउस और वाटर टैक्स का विरोध किया। उन्होंने टैक्स कम करने की मांग की अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

author-image
Akhilesh Sharma
रामपुर

अधिशासी अधिकारी से हाउस टैक्स कम करने की मांग करते व्यापारी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने नगर पालिका द्वारा बढ़ाए गए हाउस और वाटर टैक्स का विरोध किया। उन्होंने टैक्स कम करने की मांग की अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

नगर पालिका कार्यालय में व्यापार मंडल एवं ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, कर निर्धारण अधिकारी अनिकेत सिंह व राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक भी हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने नगर पालिका द्वारा बढ़ाये जा रहे प्रस्तावित जलकर एवं गृह कर नोटिसों के संबंध में चिंता जताते हुए कहा कि इन नोटिसों से आम व्यापारी समाज और आम जनता में डर, भ्रम, और रोष फैल रहा है। जिसे व्यापार मंडल नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर दूर करना चाहता है। 

  शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि जल एवं गृहकर के संबंध में अपनायी जा रही सम्पूर्ण कार्यप्रणाली को कानूनी प्रक्रिया और उसके मकड़ जाल में आमजन को न फंसाया जाए। बल्कि व्यापक जनहित में उदार मन से उसके संतुष्टि जनक समाधान एवं आम जन की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए हमें काम करना होगा। केवल जीआईएस सर्वे के आधार पर कर निर्धारित करना उचित नहीं है। दुकान और मकान का सही कारपेट एरिया या उसके अंदर कितनी जगह कर योग्य है या वह मकान कितना नया कितना पुराना है यह बात सही तरीके से स्थापित करने के लिये उचित उपाय आवश्यक हैं। वरना जन सहयोग प्राप्त नहीं हो सकता है जिसके लिए नगर पालिका को जन विश्वास हासिल कर कर निर्धारण करना चाहिए। बैठक में यह भी तय पाया कि नगर के पांचों ज़ोन क्षेत्रों में सार्वजनिक रूप से प्रत्येक क्षेत्र  में शिविर (कैम्प) लगाकर लोगों से आपत्तियां स्वीकार की जाएगी। जरूरी हुआ तो निरीक्षण कर इसकी पुष्टि भी की जाएगी। तत्पश्चात गृह कर एवं जलकर लगाया जाएगा समाधान के प्रत्येक स्तर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार को शामिल रखा जायेगा।

इस अवसर पर शाहीद शम्सी, शोएब मोहम्मद खान, हारिस शम्सी, प्रदीप खंडेलवाल, 
चंद्र प्रकाश रस्तोगी, हरीश अरोड़ा, जगन्नाथ चावला, इमरान सलीम, बिलाल शम्सी, शकैब अहमद, नसीम खान, राजीव अग्रवाल,  नूर मोहम्मद खान,  नजमी खान, राम गुप्ता, पुष्कर अग्रवाल, काशिफ खान,फैसल हबीब, मुराद खान आदि मौजूद रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ेंः-

Rampur News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Rampur News: जिला अस्पताल के टीवी वार्ड में इनवर्टर हुआ खराब, कर्मचारी हाल बेहालRampur News: बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल लिया जाए वापस, सभासदों ने किया प्रदर्शन

Rampur News: नगर पालिका में सभासदों और ठेकेदार के बीच जमकर नोक-झोंक

Advertisment
Advertisment