/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/02/87-2025-10-02-16-08-02.jpeg)
गांधी जयंती पर शपथ ग्रहण कराते जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह साथ में हैं राज्यमंत्री बलदेव औलख। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी समाधि स्थल पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, अध्यक्ष जिला पंचायत ख्याली राम लोधी, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गांधी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने रामधुन का गायन किया। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित सभी को देश की एकता, अखण्डता को बनाए रखने एवं अहिंसा का पालन करने की शपथ दिलाई। राज्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने न केवल भारत की स्वतंत्रता में अग्रणी भूमिका निभाई बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श स्थापित किए। आज के युवाओं और विद्यार्थियों को चाहिए कि वे उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनके कार्यकाल में 1965 का भारत-पाक युद्ध हुआ, जिसमें उन्होंने दृढ़ और शांत नेतृत्व प्रस्तुत किया। उन्होंने किसानों और सैनिकों को समान महत्व देते हुए “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया, जो आज भी हर भारतीय को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के लिए प्रेरित करता है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/02/177-2025-10-02-16-11-31.jpeg)
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने श्रम के महत्व को समाज के सामने रखा तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया। गांधी जी ने सदैव स्वच्छता पर बल दिया और इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा माना। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश की शक्ति और आत्मनिर्भरता को नई पहचान दिलाई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, सिद्धांतों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया और उन्हें नमन किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जयन्ती के अवसर पर ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा स्कूली छात्राओं द्वारा रामधुन का भी गायन किया गया। जिलाधिकारी ने रामधुन प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/02/155-2025-10-02-16-12-20.jpeg)
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली