/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/14/12-2025-10-14-21-21-00.jpeg)
शक्ति दरबार में यज्ञ अनुष्ठन कराते पुजारी पंडित विश्व नाथ मिश्र। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। शहर के मिस्टनगंज में स्थित शक्ति दरबार में कार्तिक मास शुरू होते ही यज्ञ अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। यहां पुजारी पंडित विश्वनाथ मिश्र की देखरेख में जाप और यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण की कामना की जा रही है।
शक्ति दरबार रामपुर में पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अमृतमयी कार्तिक मास में यज्ञ अनुष्ठान जाप पूजा पाठ का मकसद विश्व कल्याण है। इसमें वैदिक मंत्रों से आहुतियां देकर सभी देशवासियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता रहे यही शुभकामना है। यज्ञ के बाद भक्त महिलाओं को मां आदिशक्ति की सेवा में आई हुई साड़ियां वितरित की गई हैं। इस अवसर पर सहयोगी रहे सेवादार राजा अग्रवाल, राम भरोसे लाल यादव, मुकेश रावत, तिलक राज संटी, नीरज मिश्रा, श्वदेश ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, इज्जु, सुधा ,सरोज, अनिल कुमार चौरसिया आदि भक्तों ने प्रार्थना करते हुए यज्ञ में भाग लिया।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur News: प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में द आर्ट ऑफ लिविंग व रेडिको खेतान ने आयोजित किया भूजल कैंप