Advertisment

शाहजहांपुर में 13.4 मिमी बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शाहजहांपुर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर में बृहस्पतिवार शाम को झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। बादल छाए हुए हैं। चार दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

author-image
Harsh Yadav
बारिश का अलर्ट, मौसम हुआ सुहावना

बारिश का अलर्ट, मौसम हुआ सुहावना Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जनपद में मौसम ने करवट ली है। बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जिले का मौसम सुहावना बना दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में आगामी चार दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली और यह 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है।

Advertisment

डॉ. सिंह के अनुसार वायुदाब में वृद्धि हुई है और आर्द्रता का स्तर भी बढ़ा है। वर्तमान में आर्द्रता 81 प्रतिशत रही है, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी दिशा से बहने वाली हवाएं मौसम को और अधिक प्रभावित कर रही हैं। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, विशेषकर खुले स्थानों पर जाने से बचें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र बनाए रखें।बारिश के इस दौर से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं आम जनजीवन में भी गर्मी से कुछ निजात मिली है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी 
- गरज-चमक से घर के खिड़की और दरवाजा बंद करके अंदर रहे।
- बिजली के उपकरण को प्लग निकालकर बंद रखें
- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- बारिश होने पर पेड़ के नीचे आश्रय न लें।
- जल स्रोतों से तुरंत बाहर निकलें।
- पशुओं को खुले स्थान या पेड़ के नीचे नहीं बांधे।
- भारी बारिश से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-

Advertisment

फरीदपुर की महिला से गैंगरेप का आरोप, शाहजहांपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, एक बोला– दोस्ती थी, साजिश रची गई

शाहजहांपुर में मौसम का मिजाज बदला: दिन में उमस, शाम को झमाझम बारिश

शाहजहांपुर में 195 लेखपालों के तबादले, ADM प्रशासन रजनीश मिश्रा ने जारी किए आदेश

Advertisment

शाहजहांपुर में अभियंताओं का आक्रोश फूटा, डीएम को सौंपा ज्ञापन- आज़मगढ़ के डीएम पर की कड़ी कार्रवाई की मांग

Advertisment
Advertisment