Advertisment

गर्रा नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर

शाहजहांपुर। पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और अगले दो दिन में खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है। प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर टीमों को सतर्क कर दिया है।

author-image
Ambrish Nayak
11111

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता लगातार हो रही पहाड़ी बारिश का असर जिले में दिखने लगा है। सोमवार को दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 40 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। इसके चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में पानी जनपद तक पहुंचकर खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है।

नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा

सोमवार दोपहर तीन बजे तक गर्रा नदी का जलस्तर अजीजगंज पुल पर 146.900 मीटरगेज और खन्नौत नदी का लोधीपुल पर 143.250 मीटरगेज रिकॉर्ड किया गया। कठना नदी से भी करीब 1700 क्यूसेक पानी गर्रा में छोड़ा गया। दियूनी बैराज से दोपहर में 40,698 क्यूसेक पानी और छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर और ऊपर पहुंच गया। गर्रा नदी का खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज पर है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जिला प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया है। बाढ़ राहत कार्यों के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। खन्नौत नदी के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से लोधीपुर पुल पर जलस्तर एक मीटर और बढ़ने का अनुमान है।

नदी किनारे न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें

एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश जारी है, ऐसे में और पानी छोड़े जाने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने अपील की है कि गर्रा व खन्नौत नदी के किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और नदी के आसपास न जाएं।

यह भी पढ़ें:

Advertisment

दिल्ली में पुराना रेलवे पुल मंगलवार से बंद रहेगा, यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकला

GST करप्शनः शाहजहांपुर में बोगस फर्म से पांच माह में करोड़ों का कारोबार और 10 करोड़ का ITC क्लेम, एफआईआर दर्ज, एसी निलंबित

बाढ़ अलर्टः गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 55 हजार क्यूसेक पानी छोडा, बाढ के आसार, डीएम ने टीम के साथ रात में किया नदियों का निरीक्षण

Advertisment
Advertisment