Advertisment

बाढ़ अलर्टः गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 55 हजार क्यूसेक पानी छोडा, बाढ के आसार, डीएम ने टीम के साथ रात में किया नदियों का निरीक्षण

भारी वर्षा से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम दियूनी बैराज से गर्रा नदी (देवहा) मे 55 हजार क्यूसेक पानी छोडा गया। इससे गर्रा नदी का खतरे का निशान डूब सकता है। प्रभाव शनिवार शाम से रविवार सुबह तक दिखाई देगा। दोपहर बाद बाढ आ सकती है।

author-image
Narendra Yadav
गर्रा नदी में 55 हजार क्यूसेक पानी छोडे जाने की सूचना पर रात में नदी का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, साथ में एडीएम व नगर आयुक्त

गर्रा नदी में 55 हजार क्यूसेक पानी छोडे जाने की सूचना पर रात में नदी का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, साथ में एडीएम व नगर आयुक्त Photograph: (सूचना विभाग)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता :  भारी वर्षा से नदियों का जलस्तर बढ गया है। दियूनी बैराज से गर्रा नदी में शुक्रवार शाम 55 हजार क्यूसेक पानी छोडे जाने की सूचना पर प्रशासन ने बाढ अलर्ट जारी कर दिया है। ‎जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रात में ही टीम के साथ खन्नौत एवं गर्रा नदी का निरीक्षण कर  तेजी से बढ रहे जलस्तर को देखा। नगर आयुक्त, एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा सभी एसडीएम को निचले क्षेत्रों में जलभराव पर निगरानी के साथ मुनादी कराने, सावधान व सतर्क रहने के संदेश दिया है। 

   जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार शाम टीम के साथ खन्नौत नदी के हनुमत धाम एवं गर्रा नदी के अजीजगंज तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से जलस्तर बढ़ने से पहले ही अपना सामान लेकर शरणालय या अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है। उन्होंने नगर आयुक्त बीके मिश्रा, एडीएम अरविंद कुमार, एसडीए संजय पांडेय से 

इस तरह बढा जलस्तर 

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ‎बाढ़ प्रभारी अधिकारी ने शाम को अलर्ट जारी किया। बताया कि गर्रा नदी का जलस्तर अजीजगंज पुल पर 145.400 मीटर  एवं खन्नौत नदी का जलस्तर लोधीपुर पुल पर 144.500 मी रिकार्ड किया गया है। जनपद में कटना नदी 1400 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ गर्रा नदी में मिल रही है। इसके अतिरिक्त दियूनी बैराज से कल अपरान्ह से 40 हजार क्यूसेक तथा शुक्रवार सुबह 47 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोडा गया, जो कल यानी शनिवार को यहां से पास होगा। उधर शुक्रवार शाम को छोडा गया 55 हजार क्यूसेक पानी छोडा गया, जो यहां रविवार को अपना प्रभाव दिखाएगा। इससे नगर में अजीजगंज , सुभाष नगर समेत निचले इलाके में जलभराव के हालात बन गए है। 

खन्नौत की बाढ़ से ढूब सकता हनुमतधाम 

गर्रा नदी का जलस्तर वर्तमान जलस्तर 145.400 मीटर है। बाढ के प्रभाव से जलस्तर तीन मीटर तक बढ सकता है, जो कि बहुत अधिक होगा। खन्नौत नदी का  जलस्जतर भी तेजी से बढ रहा है। इससे हनुमतधाम डूब सकता है। जलस्तर भी 144.500 मीटर से बढकर लगभग 145.500 मीटर के पार पहुंच जाएगा। जो खतरे के निशान के करीब हैद्य   बढ़ने की सम्भावना है।

बाढ निगरानी व राहत को लगाई टीमें 

Advertisment


‎ जिलाधिकारी ने नदियों के बढते जलस्तर को देख अलर्ट जारी कर दिया है। सभी कर्मचारियों को नदियों के जलस्तर व जलभराव पर रजर रखें जाने के निर्देश दिए। बताया कि बाढ को देख व्यवस्था  चाक-चौबंद कर ली गई है। सभी राहत टीमों को सतर्क रहने के साथ ही क्षेत्र भ्रमण करने को कहा गया है। इस दौरान नगर आयुक्त  व एडीएम के अलावा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील भास्कर मौजूद रहे। 

यह भी बढें
‎  

शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, शान से लहराया तिरंगा

IAS अधिकारी ने प्रसव के चौबीस घंटे पूर्व तक निपटाया सरकारी कामकाज, स्वस्थ बच्ची को जन्म देने पर DM, SP ने CDO व उनके IPS पति को दी बधाई

हर घर तिरंगा अभियान: Amit Shah ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Advertisment

UP News : पहली बार 2300 से अधिक विद्यार्थी देंगे अटल आवासीय विद्यालय की 10वीं बोर्ड परीक्षा, 100% रिजल्ट का लक्ष्य

Advertisment
Advertisment