/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/10/6199302890095495327-2025-09-10-15-01-58.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। शहर के एसएस कॉलेज के पीछे नहर में बुधवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। नहर में मगरमच्छ होने की सूचना फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को खबर दी।
मगरमच्छ को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर मगरमच्छ को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. कई लोगों ने मगरमच्छ के साथ सेल्फी भी ली. फिलहाल वन विभाग की टीम ने नहर से मगरमच्छ का रेस्क्यू करके उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नहर में अक्सर बच्चे नहाने आते हैं। सौभाग्य से मगरमच्छ दिखने के समय वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह नहर गर्रा नदी से जुड़ी हुई है। इन दिनों दियूनी बैराज से नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। मानसून और बाढ़ के कारण गर्रा व खननौत नदी में मगरमच्छ दिखने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल ही में गदियाना मोहल्ला में एक मगरमच्छ रात में सड़क पर आ गया था। वहां के कुछ युवकों ने उसे पकड़कर अपने घर में रख लिया और अगले दिन वन विभाग को सूचना दी। कुछ दिन पहले खननौत नदी में भी मगरमच्छ दिखाई दिया था। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:
Bijnor News : मगरमच्छ ने मचाया कोहराम, ग्रामीणों ने दिखाई ऐसी बहादुरी कि वन विभाग भी हैरान!
UP News : मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल, फंस गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप