Advertisment

UP News : मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल, फंस गया मगरमच्छ, मचा हड़कंप

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली के शाहकुलीपुर गांव में कुछ मछुआरे रोज की तरह तालाब में मछली पकड़ने के लिए जुटे थे, लेकिन उनके जाल में मछली की जगह एक विशालकाय मगरमच्‍छ फंस गया। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया।

author-image
Vivek Srivastav
28 aug 8

जाल में फंसा मगरमच्‍छ। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। सीतापुर जिले में एक तालाब में मछुआरे जाल डालकर मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। मछुआरों के जाल में एक विशालकाय मगरमच्‍छ फंस गया। अफरातफरी के बीच मछुआरों ने ग्रामीणों की मदद से उसे किनारे पर निकाला। जाल में मगरमच्‍छ फंसने की खबर गांव में उसी तरह फैली, जैसे जंगल में आग फैलती है। मगरमच्‍छ को देखने के लिए बड़े बूढ़े और बच्‍चे, जवान सब मौके पर जुट गए। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 वन विभाग की टीम को सौंपा

मिली जानकारी के अनुसार मामला सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली के शाहकुलीपुर गांव का है। यहां कुछ मछुआरे रोज की तरह तालाब में मछली पकड़ने के लिए जुटे थे, लेकिन उनके जाल में मछली की जगह एक विशालकाय मगरमच्‍छ फंस गया। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया। मछुआरों ने किसी तरह गांव वालों की मदद से उसे बाहर निकाला और बाद में वन विभाग की टीम को सौंप दिया। इस बीच, मगरमच्‍छ को देखने के लिए वहां बड़ी संख्‍या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

UPPCL : मध्यांचल निदेशक वाणिज्य का कार्यकाल फिर बढ़ा, बिल नहीं देने पर पांच बिलिंग एजेंसियों को चेतावनी

Advertisment

शहर में बढ़ेगी हरियाली : कुकरैल नदी के किनारे 24 एकड़ में 'उर्मिला वन' होगा विकसित, मियावॉकी पद्धति से लगेंगे पौधे

Crime News : पड़ोसी की बेटी को बदनाम करने के लिए नाबालिग ने बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, 12 लड़कियों की तस्वीरों पर अश्लील कमेंट कर मचाया हड़कंप

UP News : अखिलेश का तंज, भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं

crocodile news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi 

up news latest up news up news hindi UP news 2025 crocodile news
Advertisment
Advertisment