शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता
शाहजहांपुर जंक्शनपर सोमवार सुबह जननायक एक्सप्रेस के आगे एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूद गई। चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए लोगों ने पटरी पर कूदी महिला को बमुश्किल बचाया। इस दौरान काफी देर ट्रेन जंक्शन पर रुकी रही।
जंक्शन पर सुबह करीब 8.30 बजे जननायक एक्सप्रेस पहुंचने वाली थी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर जा ही रही थी तभी एक महिला पटरी पर कूद गई। महिला के पटरी पर गिरते ही लोग शोर मचाने लगे। चालक ने भी महिला को गिरते हुए देख लिया था। लिहाजा उसने ट्रेन को तत्काल रोक दिया। इंजन के साथ दो तीन डिब्बे की प्लेटफार्म पहुंच सके थे। बाकी ट्रेन के डिब्बे आउटर पर ही थे। ट्रेन के रुकने के बाद लोगों ने पटरी पर गिरी महिला को उठाकर प्लेटफार्म पर लिटाया। बरहाल महिला इंजन की चपेट में आने से बच गई। तत्काल आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। स्टेशन मास्टर भी पहुंच गए। महिला को उपचार के लिए भेजा गया है। महिला कहां की है और किस वजह से वह रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई। यह कोई जानकारी नहीं पता चल सकी है। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि महिला का नाम पता अभी पता नहीं चल सका है। वहीं स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से ही स्टेशन पर पहुंची थी। क्योंकि उसने ट्रेन आते देखकर ही ट्रैक पर उतरना शुरू किया।
ट्रेन के प्लेटफार्म से पहले रुकने से यात्रियों में मचा हड़कंप
ट्रेन के प्लेटफार्म से पहले ही रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन और दो डिब्बे ही प्लेटफार्म पर पहुंच सके थे। बाकी सभी डिब्बे आउटर की ओर होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन को चालक ने तत्काल रोक दिया। इससे महिला की जान बच गई। वहीं यात्रियों में ट्रेन के पहले ही रुकने से उतरने की वजह से दिक्कत हुई। हालांकि बाद में ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद निर्धारित समय तक रुकी और आगे के लिए रवाना कर दी गई।
यह भी पढ़ेंः-
Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पुलिस लाइन बनी जब्त वाहनों की एकमात्र जगह