Advertisment

Shahjahanpur News : अजीजगंज की सुरक्षा के लिए 6 स्टड नवीनीकरण परियोजना का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अजीजगंज की बाढ़ से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित तटबंध पर निर्मित 06 स्टड की नवीनीकरण परियोजना का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा किया गया।

author-image
Harsh Yadav
अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण Photograph: (वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 

Advertisment

जनपद मे अजीजगंज की बाढ़ से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित तटबंध पर निर्मित 06 स्टड की नवीनीकरण परियोजना का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा किया गया। यह परियोजना उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के शारदा नहर खण्ड, शाहजहांपुर के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस कार्य की अनुबंधित लागत ₹386.23 लाख निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पुलिस लाइन बनी जब्त वाहनों की एकमात्र जगह


ज्ञात हो कि गत वर्ष गर्रा नदी में आई भीषण बाढ़ के चलते अजीजगंज तटबंध को भारी क्षति पहुंची थी, जिससे स्थानीय आबादी को बाढ़ के खतरे का सामना करना पड़ा। इस पृष्ठभूमि में स्टडों के नवीनीकरण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत अजीजगंज मोहल्ले की लगभग 10,000 की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिल सकेगी।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और इसे वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और कार्य स्थल की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

Advertisment

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर न्यूज: मुश्किलें सुलझाने के लिए शाहजहांपुर में लगी "हल अदालत"


निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर, अवर अभियंता प्रभाष कुमार, ब्रजेश कुमार एवं अनूप सागर भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने कार्य की अद्यतन स्थिति और आगे की कार्य योजना से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य जनहित से जुड़ा है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से बचाव हेतु ऐसी परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन अत्यंत आवश्यक है।इस परियोजना के पूरा होने से न केवल अजीजगंज क्षेत्र को बाढ़ से राहत मिलेगी, बल्कि लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:-Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना, अलर्ट जारी

Advertisment

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News : बंदियों के लिए पहल: शाहजहांपुर जिला जेल में बन रहा अत्याधुनिक जिम

Advertisment
Advertisment