Advertisment

यंग भारत सम्मानः आशीष भारद्वाज को ट्री-मैन, डॉ. संगीता मोहन को पर्यावरण प्रहरी और डॉ. विकास खुराना को मिला पृथ्वी मित्र सम्मान

शाहजहांपुर में आयोजित पर्यावरण सम्मान समारोह में आशीष भारद्वाज को उनके हरित जंगल अभियान हेतु ट्री मैन, डॉ. संगीता मोहन को पर्यावरण प्रहरी व डॉ. विकास खुराना को पृथ्वी मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

author-image
Ambrish Nayak
शाहजहांपुर

सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण करते पर्यावरण सेवक। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। यंग भारत न्यूज व कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के समारोह में हरित वन के नाम से एक घना जंगल खड़ा करने वाले पर्यावरण योद्धा आशीष भारजद्व को "ट्री मैन 2025" सम्मान से नवाजा गया। आशीष ने लगभग 20,000 पेड़ लगाकर शहर में प्राकृतिक ऑक्सीजन जोन का निर्माण किया है। 5 अप्रैल 1985 को गोला गोकरणनाथ में जन्मे आशीष भारद्वाज के पिता स्व. हरिश्चंद्र कटियार मिशन स्कूल में हेड क्लर्क रहे। मूलतः हरदोई के बर्रा सराय गांव से आकर शाहजहांपुर में बसे। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद पर्यावरण के प्रति उनकी निष्ठा अडिग रही। मेथोडिस्ट मिशन प्राइमरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा, जनता इंटर कॉलेज से इंटर और फिर JNU में अरबी भाषा में B.A. (Hons.) प्रारंभ किया जिसे परिवारिक कारणों से बीच में छोड़ना पड़ा। फिजिक्स की ट्यूशन पढ़ाकर ग्रेजुएशन पूरा किया। 2013 में शिमला में CAG में नियुक्ति मिली, 2015 में त्यागपत्र दिया। FCI और Excise Inspector जैसी नौकरियाँ भी परिवार को प्राथमिकता देते हुए नहीं ज्वाइन कीं। 2016 से PCDA (पेंशन) के माध्यम से रक्षा मंत्रालय के SPARSH प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में सीनियर ऑडिटर हैं। 2018 से शाहजहांपुर में पोस्टिंग के दौरान पेड़ लगाना शुरू किया।आज हरिवन, सुंदर वन, ईश्वरधाम, कारगिल शहीद पार्क, रामाश्रम, नंदवन, वीरभूमि जैसे जंगलों में उनका योगदान है कुछ पूरे हो चुके हैं, कुछ पर कार्य जारी है। यंग भारत न्यूज़ के स्थानीय संपादक नरेंद्र यादव ने आशीष भारद्वाज के पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट व अनुकरणीय प्रयास को देख उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण में देश मे प्रथम स्थान के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित कृभको फर्टिलाइजर के प्रबंध निदेशक रवि कुमार चोपड़ा ने जनपद के सभी पर्यावरण प्रहरियों के कार्यों को सामने लाने का सुझाव दिया। नतीजतन एसएस ला कालेज में आयोजित समारोह में विविध क्षेत्रों के 36 पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में हरित ऋषि विजय पाल बघेल (ग्रीन मैन - अमेरिका के उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), सेवानिवृत्त IAS राजीव कुमार सिंह, कृभको फर्टिलाइजर के वरिष्ठ प्रबंधक विवेक गुप्ता ने आशीष भारद्वाज को ट्री मैन ( मैन ऑफ द ट्री) डॉ विजय पाठक को भगीरथ तथा डॉ संगीता मोहन को पर्यावरण प्रहरी सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा 33 अन्य पर्यावरण प्रहरियों को उनके कार्यों के अनुरूप सम्मानित किया गया। 

Advertisment

डॉ. संगीता मोहन – पर्यावरण प्रहरी सम्मान से सम्मानित

शाहजहांपुर
स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती व ग्रीन मैन विजय पाल बघेल से सम्मान प्राप्त करतीं डा. संगीता मोहन। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 डॉ. संगीता मोहन को "पर्यावरण प्रहरी सम्मान" उनके ज़मीनी अभियानों के लिए दिया गया। उन्होंने पॉलीथिन के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया, रैलियाँ निकालीं और घर-घर जाकर पर्यावरण के लिए कपड़े के थैलों का प्रचार किया। उन्होंने पुराने कपड़ों से स्वयं बैग बनाए और उन्हें निशुल्क वितरित कर नागरिकों को पॉलीथिन मुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्कूलों व कॉलोनियों में वृक्षारोपण अभियान चलाकर सैकड़ों पौधे लगाए।

Advertisment

डॉ. विकास खुराना – पृथ्वी मित्र सम्मान से नवाजे गए

शाहजहांपुर
स्वामी चिन्मयानंद एवं ग्रीन मैन विजय पाल बघेल से सम्मानित होते डा. विकास खुराना। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 पृथ्वी मित्र सम्मान से सम्मानित डॉ. विकास खुराना ने डेढ़ लाख तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण कर पर्यावरण और औषधीय जागरूकता का अद्वितीय मिशन चलाया है। साथ ही शाहजहांपुर कैंट की इमली रोड पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर एक हरित मॉडल प्रस्तुत किया। उनकी पहल से युवाओं और समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जागी है।

Advertisment

सांस्कृतिक प्रस्तुति व वृक्ष यात्रा का वृत्तांत

शाहजहांपुर
सम्मानित शिक्षिका माला सिंह व अग्रिमा सिंह। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 कार्यक्रम में शिक्षिका माला सिंह व अग्रिमा सिंह पर्यावरण प्रहरी के सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान अग्रिमा ने गीत की प्रस्तुति से हरित चेतना का भावमय संचार किया। वृक्ष यात्रा का वृत्तांत एवं शुभकामनाएं डॉ. स्वप्निल यादव द्वारा दी गईं, जिन्होंने आयोजन की संपूर्ण संचालन जिम्मेदारी भी निभाई। उन्होंने मंच से पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी सबको दिलाई।

Advertisment

सम्मानित अतिथिगण व पर्यावरण प्रेमी

शाहजहांपुर
समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी चिन्मयानंद, ग्रीनमैन विजयपाल बघेल व अन्य अतिथियों के साथ सम्मानित किए गए पर्यावरण प्रहरी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 

कार्यक्रम में स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती (पर्यावरण भूषण), पूर्व आईएएस राजीव कुमार सिंह (पर्यावरण भूषण), डॉ. विजय पाठक (भागीरथ सम्मान), ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, तथा माला सिंह, नेहा यादव सक्सेना, रुचिता गुप्ता, नीलम गुप्ता, रागिनी कपूर, डॉ. बबीता मल्होत्रा, डॉ. पंकज शुक्ला, संजय त्रिपाठी (जल प्रहरी), गजेंद्र गंगवार, चंद्रपाल सिंह, बाबा रुद्र देवानंद, अग्रिमा सिंह आदि को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

तुलसी पौधे से हुआ अतिथियों का सम्मान

शाहजहांपुर
समारोह में शपथ ग्रहण करते पर्यावरण प्रहरी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 

कार्यक्रम में पर्यावरणीय प्रतीक स्वरूप अतिथियों का स्वागत तुलसी पौधे भेंटकर किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण योद्धाओं को अपने हाथों से सम्मानित किया। कार्यक्रम भूमिका यंग भारत न्यूज़ के स्थानीय संपादक नरेंद्र यादव ने प्रस्तुत की जिन्होंने पर्यावरणीय चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण रक्षा की शपथ ली, जिसमें जल, वायु, वृक्ष और पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प शामिल था।

यह भी पढ़ेंः-

यंग भारत न्यूज और कृभको का सम्मान समारोहः स्वामी चिन्मयानंद, पूर्व आईएएस राजीव कुमार सिंह को पर्यावरण भूषण, डॉ. विजय पाठक को भागीरथ सम्मान

Shahjahanpur News: तबादला नीति में बदलाव: शाहजहांपुर में अब ऑनलाइन होंगे अंतरजनपदीय स्थानांतरण

जानिए, शाहजहांपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को कैसे मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

यंग भारत सम्मानः स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती बोले- भारतीय संस्कृति ने हमेशा पर्यावरण का पोषण किया

यंग भारत सम्मानः आशीष भारद्वाज को ट्री-मैन, डॉ. संगीता मोहन को पर्यावरण प्रहरी और डॉ. विकास खुराना को मिला पृथ्वी मित्र सम्मान

 

Advertisment
Advertisment