Advertisment

यंग भारत न्यूज और कृभको का सम्मान समारोहः स्वामी चिन्मयानंद, पूर्व आईएएस राजीव कुमार सिंह को पर्यावरण भूषण, डॉ. विजय पाठक को भागीरथ सम्मान

यंग भारत न्यूज़ और कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, पूर्व आईएएस राजीव सिंह को पर्यावरण भूषण और डॉ विजय पाठक को भागीरथ सम्मान से नवाजा गया। अन्य कई पर्यावरण प्रेमियों को विशिष्ट सम्मान मिले।

author-image
Ambrish Nayak
शाहजहांपुर

सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि और सम्मानित महानुभाव। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में यंग भारत न्यूज़ और कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज और पूर्व आईएएस शाहजहांपुर के डीएम रह चुके राजीव कुमार सिंह को पर्यावरण भूषण सम्मान से नवाजा गया। जबकि वरिष्ठ चिकित्सक और भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाने वाले लोक भारती के प्रांत प्रमुख डा. विजय पाठक को भागीरथ सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य महानुभावों को उनके कार्य के अनुरूप सम्मान प्रदान किया गया।   

Advertisment

समारोह मुमुक्षु आश्रम के विधि महाविद्यालय के मूटकोर्ट सभागार में बुधवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। वहीं क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का जन्मदिवस होने पर उन्हें भी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके विचारों को पर्यावरण चेतना से जोड़ा गया। अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया, जो आयोजन को एक पर्यावरणीय प्रतीक के रूप में विशेष पहचान दे रहा था। कार्यक्रम की सांस्कृतिक छटा तब निखरी जब गायिका अग्रिमा सिंह ने हरियाली से प्रेरित गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वृक्ष यात्रा का संक्षिप्त विवरण और समारोह की शुभकामनाएं डॉ. स्वप्निल यादव ने दीं। उन्होंने मंच संचालन भी प्रभावी ढंग से किया और अंत में सभी को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम की औपचारिक भूमिका यंग भारत न्यूज़ के स्थानीय संपादक नरेंद्र यादव ने प्रस्तुत की, जिन्होंने पर्यावरण सम्मान को एक जनांदोलन का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ये सम्मान न केवल व्यक्तियों का गौरव हैं, बल्कि हर उस प्रयास की मान्यता है जो पृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बनाने के लिए किए जाते हैं।

स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को पर्यावरण भूषण सम्मान

शाहजहांपुर
स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज को सम्मानित करते यंग भारत न्यूज की टीम। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

 पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को पर्यावरण, शिक्षा और आध्यात्मिक सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए "पर्यावरण भूषण सम्मान" से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा संचालित आश्रमों में जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों पर गंभीर कार्य होते रहे हैं, जिनका प्रभाव राष्ट्रव्यापी है। उनका जीवन समाज के लिए पर्यावरणीय आदर्श बना हुआ है। पूरे शैक्षिक संस्थान में सौर उर्जा का उपयोग किया जा रहा है। हरियाली भी ऐसी है कि एक पत्ता सूखा नहीं मिलेगा। स्वामी जी खुद कहते हैं इस कार्य के लिए हमने 16 माली लगाए हैं खुद भी नजर रखते हैं। 12 हजार विद्यार्थियों वाले कैंपस में एक भी विद्यार्थी फूल तक नहीं तोड़ता, ऐसा अनुशासन भी बनाए रखा है।  

शाहजहांपुर के पूर्व डीएम राजीव कुमार सिंह को विशिष्ट योगदान पर पर्यावरण भूषण

शाहजहांपुर
पूर्व आईएएस राजीव कुमार सिंह को सम्मानित करती यंग भारत न्यूज की टीम। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

 सेवानिवृत्त आईएएस और शाहजहांपुर के पूर्व जिलाधिकारी राजीव कुमार सिंह को भी पर्यावरण भूषण सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद शाहजहांपुर व फर्रूखाबाद में शिक्षण संस्थान स्थापित कर बच्चों में प्रकृति के प्रति चेतना जगाने का कार्य किया है। करीब एक हजार वृक्ष लगाकर और किसानों के लिए खेती के बीज तैयार करके बेहतर फसल दिलाने में भी उनका योगदान है। मौजूदा समय में वे कृषि कार्य के साथ पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को अपने मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई की पढ़ाई के साथ उन्हें आईएएस और आईपीएस बनाने के लिए क्लासें भी करा रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ के बेहतर शिक्षक बच्चों को कामयाबी के शिखर की ओर लेकर जा रहे हैं।  

पेशे से सर्जन डॉ. विजय पाठक भैंसी नदी बचाओ अभियान से जुड़े, मिला भागीरथ सम्मान

शाहजहांपुर
डा. विजय पाठक को भागीरथ सम्मान देते स्वामी चिन्मयानंद, ग्रीन मैन विजय पाल बघेल व अन्य अतिथि। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

डॉ. विजय पाठक को पेशे से सर्जन हैं और शहर के वरिष्ठ चिकित्सक हैं। लेकिन नदी संरक्षण के लिए संघर्ष उनका अलग हटकर समाज और देश के लिए सेवा कार्य है। उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से सतत विकास की राह तैयार की। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों में जल बचाओ अभियान को सफलतापूर्वक चलाया है। डा. विजय पाठक को “भागीरथ सम्मान” से नवाजा गया। 

ग्रीन मैन विजय पाल बघेल की मौजूदगी रही आकर्षण का केंद्र

शाहजहांपुर
ग्रीन मैन विजय पाल बघेल को सम्मानित करतीं उड़ान एक उम्मीद संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रीन मैन आफ इंडिया हरित ऋृषि विजय पाल बघेल की उपस्थिति सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। विजय पाल बघेल को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ग्रीन मैन की उपाधि दे चुके हैं। ग्रीन मैन होने के कारण वे नीचे से लेकर ऊपर तक हरे कपड़े पहनते हैं। समारोह में उनके योगदान और वृक्ष बचाने और वृक्ष लगाने की मुहिम के चलते पर्यावरण भूषण सम्मान प्रदान किया गया। उनको उड़ान एक उम्मीद संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने अशोक की माला पहनाकर भी सम्मान किया। बाद में ग्रीन मैन के हाथों अन्य पर्यावरण प्रहरी सम्मानित किए गए। ग्रीन मैन ने प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण का संदेश दिया।  

यह महानुभाव भी किए गए सम्मानित

समारोह में पर्यावरण प्रहरी, जल प्रहरी, पृथ्वी मित्र और वृक्ष मित्र जैसी श्रेणियों में भी विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। ट्री मैन 2025 की उपाधि आशीष भारजद्व को प्रदान की गई, जिन्होंने हरित वन जैसी परियोजनाओं के माध्यम से शहर में लगभग 20,000 पेड़ लगाए हैं। ग्रीन मैन विजयपाल बघेल को पर्यावरण भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। माला सिंह, रुचिता गुप्ता, डॉ. संगीता मोहन, नेहा यादव सक्सेना, नीलम गुप्ता, रागिनी कपूर, डॉ. बबीता मल्होत्रा, ज्योति शर्मा और डॉ. पंकज शुक्ला को पर्यावरण प्रहरी सम्मान से अलंकृत किया गया। संजय त्रिपाठी और डॉ. स्वप्निल यादव को जल प्रहरी सम्मान तथा डॉ. विकास खुराना को पृथ्वी मित्र सम्मान प्रदान किया गया। वृक्ष मित्र सम्मान गजेंद्र गंगवार, चंद्रपाल सिंह और बाबा रुद्र देवानंद को दिया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, छात्र, पर्यावरण कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन की गरिमा को ग्रीन मैन विजयपाल बघेल (जिन्हें अमेरिका के उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है) और कृभको फर्टिलाइजर्स के यूनिट हेड विजय बांगर की उपस्थिति ने और बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण रक्षा की सामूहिक शपथ ली। नरेंद्र यादव ने आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया और इसे पर्यावरण चेतना की दिशा में एक युगांतकारी पहल बताया।

यह भी पढ़ेंः-

Shahjahanpur News: रोडवेज बस स्टैंड के सामने सेना ने खाली कराई अतिक्रमित जमीन, जेसीबी से हटाए पक्के-अस्थायी निर्माण

Shahjahanpur News : खुटार के वाटर पार्क में युवक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Shahjahanpur News : रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला लेखपाल, वीडियो वायरल होने पर निलंबित

यंग भारत सम्मानः आशीष भारद्वाज को ट्री-मैन, डॉ. संगीता मोहन को पर्यावरण प्रहरी और डॉ. विकास खुराना को मिला पृथ्वी मित्र सम्मान

Advertisment
Advertisment