Advertisment

Shahjahanpur News: भाजपा ने घोषित की मंडल कार्यकारिणी, विभिन्न मंडलों में नई टीम गठित

भारतीय जनता पार्टी ने पुवायां नगर, पुवायां ग्रामीण, खुटार और तिलहर नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा जिलाध्यक्ष और प्रवासी जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल द्वारा की गई। पुवायां ग्रामीण के मंडल के अध्यक्ष राजेश राजपूत बनाए गए

author-image
Harsh Yadav
6278405321420556001

भारतीय जनता पार्टी Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता ।भारतीय जनता पार्टी ने पुवायां नगर, पुवायां ग्रामीण, खुटार और तिलहर नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा और प्रवासी जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल द्वारा की गई। पुवायां नगर मंडल में पहले से चयनित अध्यक्ष अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें मिथुन मिश्रा, सुरेश वर्मा, रवि गुप्ता, मधु सिंह, मंजीत गुप्ता और गौरव त्रिवेदी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल महामंत्री के रूप में ब्रजेंद्र प्रजापति और मदनपाल कोरी की नियुक्ति हुई है।इसके अलावा संजीव शुक्ला, अंगूरा देवी, अमित शर्मा, प्रदीप कटियार, रोहित सोनी और सरला देवी को मंत्री तथा पवन भारद्वाज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुवायां ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष राजेश राजपूत बनाए गए हैं। उनके साथ अजय वर्मा, उपेंद्र सिंह, कंधईलाल, अनिल शुक्ला, पंकज मिश्रा और मनोज वर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में सर्वेश शुक्ला और सुबोध कुमार गुप्ता की नियुक्ति हुई है। वहीं मंत्री पद पर रीना वाजपेयी, शिवरानी, पुष्पा देवी, धर्मेंद्र कुमार, आदेश मिश्रा और राजीव प्रताप की नियुक्ति की गई। चंद्रिका विद्रुम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

खुटार मंडल में अध्यक्ष इंद्रदेव पटेल के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर हरिओम मिश्रा, विजय सिंह, शोभित मिश्रा, संतकुमार वाजपेयी, विवेक सिंह और सुबोध त्रिवेदी की नियुक्ति हुई है। अनिल मौर्या और नितिन मिश्रा को महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी सरिता पांडे, सर्वेश राठौर, हरिपाल, निर्भय मिश्रा, नितेश सिंह और निधि सिंह को मिली है। कोषाध्यक्ष के रूप में निशा राणा का चयन हुआ है।

तिलहर नगर मंडल में अध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संदीप रस्तोगी, पवन कुमार, सतीश शर्मा, अतुल राठौर, धर्मेंद्र चौहान और आशुतोष शर्मा को उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा और सेठी कश्यप को महामंत्री नियुक्त किया गया है। लक्ष्मी कश्यप, विमलेश राठौर, तरुण मिश्रा, सुनील गुप्ता, रामसेवक बघेल और रानू सक्सेना को मंत्री और सौरभ गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Shahjahanpur News: चोरी के पैसे से घूमाने निकल गया राजस्थान भागा आरोपी गिरफ्तार, 27 हजार नकद बरामद

Shahjahanpur News: पान की दुकान से सिगरेट चोरी करने वाले युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Shahjahanpur News: अतिक्रमण पर वित्त मंत्री आहत, बोले- हटाओ वरना होगी सख्त कार्रवाई

Advertisment

Shahjahanpur News: स्टंटबाजी का खतरनाक खेल: हवा में उछला ट्रैक्टर, युवक की जान बाल-बाल बची

Advertisment
Advertisment