Advertisment

Breaking News: ढाई घाट में गंगा दशहरा पर स्नान करने आया गोंडा का किशोर डूबा

शाहजहांपुर में दशहरा पर गंगा स्नान करने ढाई घाट पर आया गोंडा जनपद का किशोर नहाते समय डूब गया। गोताखोरों ने किशोर की तलाश शुरू की तो उसका शव बरामद हुआ है।

author-image
Akhilesh Sharma
शाहजहांपुर

Photograph: (इंटरनेट मीडिया)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता

गंगा दशहरा के अवसर पर ढाई घाट मेले में स्नान करने परिवार के साथ पहुंचा एक किशोर गंगा में डूब गया। किशोर के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने कुछ देर बाद किशोर का शव गंगा से बरामद किया। 

गंगा दशहरा पर ढाई घाट में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडितों के डेरों पर सुबह से नहाने वाले गंगा मइया के जयकारे लगाते हुए आ रहे थे। नाह कर पूजन कर रहे थे। इसी बीच गोंडा जनपद के थाना वजीरगंज के गांव करधना के मुनीम का 16 साल का बेटा सत्यम गंगा में स्नान करते समय डूब गया। सत्यम के डूबने पर अन्य लोगों ने शोर मचाया। गंगा नाह रहे अन्य लोगों ने सत्यम को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। बाद में गोताखोरों को बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद सत्यम का शव गंगा से बरामद किया गया। सत्यम गोंडा से आठ लोगों के साथ गंगा स्नान करने आया था। चाचा दलवीर भी उसके साथ थे। सत्यम के डूबने की खबर उसके माता-पिता को भी देकर बुलाया गया है। वहीं गंगा में इस बार पानी अधिक होने से बार बार चेतावनी भी दी जा रही है। 

शाहजहांपुर
ढाई घाट में किशोर के डूबने के बाद खड़े अन्य श्रद्धालु। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

यह भी पढ़ेंः-

शाहजहांपुर में बेखौफ लुटेरे! दिनदहाड़े जेवर व्यापारी को बनाया निशाना, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Advertisment

शाहजहांपुर में बेखौफ लुटेरे! दिनदहाड़े जेवर व्यापारी को बनाया निशाना, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

stampede bangalore की त्रासदी: जश्न मातम में बदला, 11 की मौत, देश के लिए एक चेतावनी

शाहजहांपुर के बोरिंग मैकेनिक की नेपाल में करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातम

Advertisment
Advertisment
Advertisment