Advertisment

डायट प्राचार्य ने अकर्रा रसूलपुर विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

डायट ददरौल की प्रभारी प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर का निरीक्षण किया। शैक्षिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति और शिक्षण गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। स्वच्छता व भोजन व्यवस्था की और बच्चों को जीवन में.....

author-image
Ambrish Nayak
dayat

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाताजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ददरौल की प्रभारी प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की।

प्राचार्य ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से प्रश्न पूछे और उनकी सहभागिता देखकर संतोष जताया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सक्रियता और मेहनत से ही सफलता मिलती है। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था और रसोई की साफ-सफाई देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने अध्यापन में नवीन शैक्षिक तकनीकों का प्रयोग करने की सलाह दी और विद्यार्थियों को अनुशासन व नियमित अध्ययन की आदत डालने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इस अवसर पर प्रधान अध्यापक प्रेमपाल गंगवार और वरिष्ठ शिक्षक मुदित सेठ ने विद्यालय की दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:

अच्छी खबरः शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी, गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी

बाढ़ राहत वितरण में महिलाओं ने धांधली का आरोप, प्रदर्शन कर किया हाईवे जाम

गर्रा-खन्नौत नदी के पुलों पर 50 लाख की लागत से लगेगी सुरक्षा जाली : नगर आयुक्त

Advertisment
Advertisment