/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/6145569194205365117-2025-08-23-14-16-46.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। ग्राम खंडहर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया,संतोषजनक जवाब न मिलने पर आक्रोशित महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/6145569194205365120-2025-08-23-14-48-11.jpg)
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन की अगुवाई कर रही मालती देवी को समझाकर थाने बुलाया और शांत कराने का प्रयास किया। तहसीलदार अनुराग दुबे व कानूनगो राजेंद्र कुमार ने समझाया कि राहत सामग्री पात्र लोगों को ही सूची के आधार पर दी जा रही है। महिलाओं ने सभी बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुँचाने की मांग की। इस पर प्रशासन ने लेखपालों को भेजकर जांच कर नई सूची बनाने और पात्र परिवारों को राहत सामग्री देने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन में मालती देवी, राधा देवी, कंचन देवी, सोनी, ममता, गुड्डी, सविता देवी, मीरा देवी, शकुंतला, रूबी, सुनीता, रेनू, निर्मला, मिथिलेश, सुमन, सहाना समेत दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें:
गर्रा-खन्नौत नदी के पुलों पर 50 लाख की लागत से लगेगी सुरक्षा जाली : नगर आयुक्त
शाहजहांपुर में पशु प्रेमियों ने निकाला मार्च, कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का किया विरोध