Advertisment

IAS अधिकारी ने प्रसव के चौबीस घंटे पूर्व तक निपटाया सरकारी कामकाज, स्वस्थ बच्ची को जन्म देने पर DM, SP ने CDO व उनके IPS पति को दी बधाई

सीडीओ IAS अपराजिता सिंह मां बन गई है। उन्होंने डा संजीवनी अस्पताल में स्वस्थ कन्या को जन्म दिया है। खास बात यह रही कि प्रसव के 24 घंटे पूर्व तक CDO ने सरकारी काम काज निपटाया। सोमवार को वह कार्यालय भी गई। DM, SP ने CDO व उनके IPS पति को बधाई दी है।

author-image
Narendra Yadav
शाहजहांपुर की सीडीओ आइएएस डा अपराजिता सिंह तथा डा संजीवनी अस्पताल

शाहजहांपुर की सीडीओ आइएएस डॉ. अपराजिता सिंह तथा डा संजीवनी अस्पताल Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता : IAS डॉ अपराजिता सिंह ने नारी सशक्तिकरण का नया इतिहास रचा है। वह मां बनने के 24 घंटे पूर्व तक काम करती रही। प्रसव पीडा होने पर वह IPS पति देवेंद्र कुमार ने अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह लगभग दस बजे सीडीओ ने स्वस्थ कन्या को जन्म दिया है। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। डीएम, एसपी समेत प्रशासन, पुलिस व विकास विभाग के अधिकारियों ने सीडीओ को बधाई दी है। 

सीडीओ डॉ.अपराजिता सिहं खुद भी एमबीबीएस चिकित्सक रही है। आइएएस बनने के बाद उन्हें यहां मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली। गत वर्ष ही उनके पति आईपीएस देवेंद्र कुमार को बरेली से यहां स्थानांतरण के तहत एसपी सिटी के पद पर भेजा गया था। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने कर्तव्य को महत्ता दी। उन्होंने छह माह का अनुमन्य मातृत्व अवकाश भी नहीं लिया। दस अगस्त को उनके अवकाश पर जाने की संभावना थी, लेकिन वह 11 अगस्त को भी कार्यालय आई, दो घंटा बैठकर सरकारी कामकाज निपटाया। इसके बाद प्रसव के चौबीस घंटे पूर्व तक घर पर कामकाज निपटाती रही। 

डॉ संजीवनी अस्पातल पहुचे जिले के आला अफसर 

सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह के प्रसव की सूचना पर अधिकारी शहर में सीतापुर आंख अस्पताल के सामने स्थित DR. संजीवनी अस्पताल पहुंच गए है। सभी ने सीडीओ तथा उनके IPS पति एसपी सिटी देवेंद्र कुमार को बधाई दी। शल्य क्रिया से प्रसव कराने वाली DR. सोनिका गुप्ता से भी भेंट कर उनका आभार जताया। बाल रोग विशेषज्ञ DR. अभिषेक गुप्ता ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कर देखभाल की।  

निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व हुआ प्रसव 

चिकित्सक के अनुसार सीडीओ आइएएस डा अपराजिता सिंह ने जिस बच्ची को जन्म दिया है, वह पूरी तरह स्वस्थ है। वजन भी ढाई किलोग्राम के लगभग है। खास बात यह है कि अल्ट्रासाउंड के माध्यम से प्रसव की तिथि निर्धारित थी, उससे एक सप्ताह पूर्व ही उन्होंने प्रथम संतान के रूप में बच्ची को जन्म दिया। सीडीओ के स्वजन भी लक्ष्मी के रूप में कन्या के आगमन से खुश है। 

सीडीओ के साथ हैं उनके आइपीएस पति देवेंद्र कुमार 

Advertisment
IAS डा अपराजिता सिंह के साथ उनके  IPS पति देवेंद्र कुमार
IAS डा अपराजिता सिंह के साथ उनके IPS पति देवेंद्र कुमार Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

सीडीओ DR. अपराजिता सिंह 2019 बैच की IAS अधिकारी हैा। 2021 में उनके पति देवेंंद्र कुमार ने IPS कैडर पाया। शाहजहांपुर जनपद दोनों के लिए सौभाग्यशाली रहा। यहां दोनों अधिकारियों को एक साथ नियुक्ति मिली। अब लक्ष्मी के रूप में संतान की प्राप्ति हुई है। 

यह भी पढें:

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन रुकेगा

Advertisment

प्रसव के बाद बिना सहमति कर दी महिला की नसबंदी, KGMU के पूर्व कुलपति समेत चार डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर में उफनाई गंगा और रामगंगा का रौद्र रूप, 30 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में, कई संपर्क मार्ग कटे, पलायन को मजबूर ग्रामीण

शाहजहांपुर में दो प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्रीय मंत्री से मांग, रेल मंत्री को लिखा पत्र

Advertisment
Advertisment