Advertisment

शहर की पाश कॉलोनी में बाढ़ का कहर, Z और L ब्लॉक में डूबे सपनों के घर, बिजली-पानी को लोग बेहाल

गर्रा नदी की बाढ से साउथ सिटी कालोनी के हालात बदतर हो गए हैं। Z और L ब्लॉक तालाब में तब्दील हो गया है। सडकों पर तीन फीट व घरों में 8 इंच तक पानी भरा है। बिजली-पानी भी ठप है1 लोग पलायन को विवश हैं। पार्षद मदद में जुटे हैं, लेकिन अन्य जिम्मेदार नदारद हैं।

author-image
Narendra Yadav
साउथ सिटी से बाढ के पानी को निकालने में जुटे लोग

साउथ सिटी से बाढ के पानी को निकालने में जुटे लोग Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। महानगर की पाश कही जाने वाली साउथ सिटी कॉलोनी इन दिनों बाढ़ के पानी से जूझ रही है। दियुनी बैराज से छोड़े गए पानी ने शहर से लेकर गांव तक तबाही मचा दी है। कॉलोनी का Z और L ब्लॉक तालाब में तब्दील हो गया है। घरों में चार से आठ इंच तक पानी घुस आया है, जिससे निवासियों के अरमान डूब गए हैं।

पानी में डूबे घर और मुश्किल हालात, बिजली ठप 

शाहजहांपुर की साउथ सिटी कालोनी में बाढ से डूबे घर
शाहजहांपुर की साउथ सिटी कालोनी में बाढ से डूबे घर Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

साउथ सिटी के जेड ब्लाक निवासी एनएसजी कमांडो अनिल सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने 40 लाख में घर लिया था। उस समय ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बताने के साथ कालोनी अत्याधुनिक होने का दावा किया गया था, लेकिन अब बाढ का उपहार सामने है। बताया कि उनके घर में आधा फीट तक पानी भर गया, जबकि बाहर तीन फीट पानी है। इसी ब्लाक के निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनके घर में आठ इंच पानी भर गया है। अध्यापिका रेखा गुप्ता ने कहा कि कॉलोनी के गेट से लेकर घर के कमरों तक पानी पहुंच चुका है और किसी भी तरह की निकासी की व्यवस्था नहीं है। वहीं शीतल गुप्ता ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण रात में सांप और बिच्छू आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि रात भर सुरक्षित रहने के लिए लोग मुश्किल से जीवित हैं।

पलायन को मजबूर हुए लोग

घरों में बाढ का पानी भर जाने से पलायन को विवश लोग
घरों में बाढ का पानी भर जाने से पलायन को विवश लोग Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Advertisment

कॉलोनी के कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। R-21 के मुन्नालाल वर्मा ने बताया कि कॉलोनी में जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। Z और L ब्लॉक में लगभग 50 मकान प्रभावित हैं। लोग कहते हैं कि बिल्डर और नेताओं की मिलीभगत से उनकी शिकायतें नजरअंदाज कर दी जाती हैं।

पार्षद ने संभाला मोर्चा

साउथ सिटी मेें बाढ से जलमग्न क्षेत्र का निरीक्षण करते पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला
साउथ सिटी मेें बाढ से जलमग्न क्षेत्र का निरीक्षण करते पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला Photograph: (वाइ्रबीएन नेटवर्क)

Z और L ब्लॉक के निवासियों ने बताया कि पार्षद सिद्धार्थ शुक्ल लगातार मदद में जुटे हैं। उन्होंने दूध, पानी और जरूरी राहत सामग्री की व्यवस्था कराई। पानी निकालने के लिए कॉलोनी में पांच पंप सेट लगाए गए हैं, जिनसे लगातार पानी निकाला जा रहा है। लेकिन बाकी कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि अब तक मौके पर नहीं आए।

करोड़ों के घरों में घुसा पानी

Advertisment
पाश कालोनी के आलीशान घरों में भरा बाढ का पानी
पाश कालोनी के आलीशान घरों में भरा बाढ का पानी Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

कालोनी निवासियों में बाढ को लेकर भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि 40-50 लाख रुपये में खरीदे गए घरों में आज पानी भर गया है। Z-14 के निवासियों ने बताया कि टाइलों के नीचे से पानी रिस रहा है। प्रकाशचंद मौर्य ने कहा कि इतने बड़े पैसों के घर में आज उन्हें बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। लोग कहते हैं कि हर बार अतिरिक्त पैसे लेने के बावजूद सुविधा नहीं दी गई।

प्रशासन और बिल्डर पर आरोप 

यंग भारत न्यूज को पीडा बताते बाढ पीडित
यंग भारत न्यूज को पीडा बताते बाढ पीडित Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Advertisment

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर और प्रशासन दोनों ही बाढ़ के समय नजरअंदाज कर रहे हैं। Z ब्लॉक में लगभग हर मकान प्रभावित है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोग चाहते हैं कि जल निकासी के स्थायी इंतजाम हों और उनके सपनों के घरों को सुरक्षित बनाया जाए।

यह भी पढ़ें:

गर्रा और खन्नौत नदियां खतरे के निशान से ऊपर, सुभाषनगर, लोधीपुर और मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, लोगों में दहशत का माहौल

गर्रा-खन्नौत नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें, शांतिकुंज-डायमंड समेत कई मोहल्ले जलमग्न, ड्रोन से शुरू हुई निगरानी

शाहजहांपुर में बाढ़ का कहर, 117 गांव डूबे, हजारों लोग प्रभावित, 38 लाख कीमत की उगी फसल बर्बाद, मंत्री ने दौरा कर दिलाया मुआवजे का भरोसा

Advertisment
Advertisment