Advertisment

गर्रा और खन्नौत नदियां खतरे के निशान से ऊपर, सुभाषनगर, लोधीपुर और मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी, लोगों में दहशत का माहौल

शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सुभाषनगर, लोधीपुर और मेडिकल कॉलेज में पानी में घुस गया है। लोग छतों पर सामान रखकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। प्रशासन ने राहत व बचाव टीमें तैनात कीं।

author-image
Ambrish Nayak
6186146499029746284

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददातागर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब दोनों नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। सुभाषनगर, लोधीपुर और आनंदपुरम की कॉलोनियों में पानी भर गया है। गर्रा का पानी मोक्षधाम और मेडिकल कॉलेज तक पहुंच गया है। लोगों में दहशत है और प्रशासन अलर्ट पर है।

गर्रा नदी खतरे से ऊपर, खन्नौत में भी बढ़ोतरी

शुक्रवार को अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 148.900 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 148.800 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लोधीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर 145.850 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 145.750 मीटर है। इस तरह नदी 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। रिपोर्ट के अनुसार नदी में पिछले 24 घंटों में 0.400 मीटर की वृद्धि हुई है। इससे आसपास की बस्तियों और खेतों में पानी घुस गया है।

बैराज से छोड़ा गया पानी

बृहस्पतिवार को दियूनी बैराज से 29,008 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, वहीं कठिना नदी 26,000 क्यूसेक पानी के साथ गर्रा में मिल रही है। बुधवार रात छह घंटे में 54,120 क्यूसेक पानी पास किया गया था। इसके चलते शुक्रवार को गर्रा और खन्नौत दोनों नदियों का जलस्तर दो-दो फुट तक बढ़ने का अनुमान है।

सुभाषनगर में जलस्तर बढ़ने से लोग करने लगे पलायन

6186146499029746283
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

गर्रा नदी का पानी सुभाषनगर, आनंदपुरम कॉलोनी तक पहुंच चुका है। लोगों ने अपने घरों का सामान दूसरी मंजिल और छतों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। कई परिवार घरों पर ताला लगाकर निकल गए हैं। नाव की व्यवस्था भी की गई है ताकि फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके।

Advertisment

नगर निगम कार्यालय में घुसा पानी

6186146499029746275
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय परिसर के आसपास पानी भर गया है। न्यू सिटी ककरा पुल से टकराकर पानी आसपास की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। ककरा, अब्दुल्लागंज और बाला तिराही जैसे निचले इलाकों में लोगों में दहशत का माहौल है।

लोधीपुर के बिगड़ते हालात

6186146499029746282
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

लोधीपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कॉलोनियों में पानी भर गया है। कई लोग विस्थापित हो चुके हैं, जबकि कुछ छतों पर डेरा डाले हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:

जिलाधिकारी ने गर्रा-खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, 6 सितंबर तक दिखेगा असर, प्रशासन अलर्ट

Advertisment

Flood: गर्रा-खन्नौत समेत नहर और नदियों के उफान से बिगड़े हालात, गांव बने टापू, कई मार्गों के संपर्क टूटे

UPSSSC PET 2025 : सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 21 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, जानें क्या है गाइडलाइंस

Advertisment
Advertisment