Advertisment

Shahjahanpur News: पूर्व सैनिक मदनपाल सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जलालाबाद कस्बे के निवासी पूर्व सैनिक मदनपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पैतृक , जहां सेना के जवानों ने पूर्व सैनिक को विशेष सैन्य सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी। जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित किया सलामी दी।

author-image
Narendra Yadav
सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित किया सलामी दी। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

 शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता ।जलालाबाद कस्बे के निवासी पूर्व सैनिक और समाजसेवी मदनपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। समाज सेवा में सक्रिय रहने वाले मदनपाल सिंह अपने अनुशासन, सेवा-भाव और सादगी के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 2 बजे उनके निवास स्थान से शुरू हुई। सैकड़ों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। अर्थी को उनके पैतृक गांव नवादा चौकी आजमपुर ले जाया गया, जहां सेना के जवानों ने पूर्व सैनिक को विशेष सैन्य सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी। जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित किया और सैन्य परंपरा के अनुसार सलामी दी।

उनके पुत्र अरुण कुमार डैनी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।मदनपाल सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद समाजसेवा में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। गांव के युवा और बुजुर्गों के बीच वे समान रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन को गांव और आसपास के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।अंतिम संस्कार में पूर्व प्रधान, शिक्षक, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नेताओं ने भी भाग लिया। सभी ने उनके व्यक्तित्व और सेवा भाव को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।उनके निधन से क्षेत्र में एक सजग, समर्पित और अनुशासित व्यक्तित्व का अंत हो गया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:-

कोतवाली शाहजहांपुर पर पूरे दिन चला धरना, मुकदमा दर्ज होने पर थमा मामला

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में बढ़े बुखार और डायरिया के मरीज, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लंबी कतारें

योग की दिव्यता में डूबा शाहजहांपुर, मंत्री से लेकर अफसर और मास्टर जी तक सबने खींची लंबी सांस, मैदान में गूंज उठा ॐ

Advertisment

फरीदपुर की महिला से गैंगरेप का आरोप, शाहजहांपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, एक बोला– दोस्ती थी, साजिश रची गई

Advertisment
Advertisment