/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/28/whatsapp-image-202-2025-09-28-16-15-15.jpeg)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को गत 26 वर्षों से बढावा देकर अलग पहचान बना चुकी संस्था क्रिएटिव आर्ट ग्रुप 9 से 12 अक्टूबर 2025 के मध्य शाहजहांपुर महोत्सव 2025” का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद, शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी सहभागी बना है।
यादगार बनेगा चार दिवसीय महोत्सव
बिजलीपुरा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में होने वाले महोत्सव की जानकारी के लिए रविवार को अटल बिहारी सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि इस बार महोत्सव चार दिनों तक लगातार चलेगा, जिसमें प्रदेश व देश के नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। महासचिव निलय शुक्ला (सीए) ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी प्रतियोगिता विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रबंध निदेशक एवं आयोजक नरेन्द्र सक्सेना ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 11 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं और शाम 6 बजे से विशेष कार्यक्रम होंगे।
यह होंगे महोत्सव के मुख्य आकर्षण
शाहजहांपुर महोत्सव में कई कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। इनमें सेलिब्रिटी स्टार नाइट, कवि सम्मेलन “एक शाम आपके नाम”, अटल रत्न सम्मान 2025, शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, समाज सेवा सम्मान, किशोर अवार्ड 2025, प्रतिभा अलंकरण, रामायण नृत्य नाटिका शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में इंटर कालेज डांस चैम्पियनशिप, मिस्टर एवं मिस यूपी शाइनिंग स्टार 2025, ओपन माइक, डांस मेनिया, किड्स मॉडलिंग, फैंसी ड्रेस, बेस्ट कपल शो और थिएटर प्ले जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
पांच अक्टूबर से शुरू होंगे आडीशन
महोत्सव से पूर्व 5 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में ऑडिशन होंगे, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को ही मुख्य प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस बार भी संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं संगीत नाटक अकादमी के कलाकार मंच की शोभा बढ़ाएंगे। महोत्सव में देशभर से आने वाले कलाकारों के रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
महोत्सव में नरेन्द्र त्यागी, जसमीत साहनी, संजय चोपड़ा, रामचन्द्र सिंघल, हरिशरण वाजपेई, महेन्द्र दुबे, डी.के. सक्सेना, कौशलेन्द्र मिश्र, दीप श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता “सिटिल”, रामू स्वामी, पुनीत भटनागर, देवेश यादव, विनायक अग्रवाल, उपेन्द्र पाल सिंह, अनूप सेंठ, कौशल मिश्रा आदि सहयोग कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में भी यह सभी लोग मोजूद रहे। इस दौरान मुख्य संयोजक नरेंद्र सक्सेना ने पूर्ण जानकारी दी।
यह भी पढें